सम्मानित किए गए कवि डा. रामकृष्ण लाल जगमग
नगर पालिका अध्यक्ष ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया
बस्ती : प्रेमचंद साहित्य एवं जन कल्याण संस्थान की ओर से रविवार को डा. रामकृष्ण लाल जगमग को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय एकता को समर्पित कवि सम्मेलन मुशायरे का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने डा. जगमग को अंग वस्त्र, प्रमाण-पत्र देकर साहित्य वृहस्पति सम्मान से सम्मानित किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता पुष्कर मिश्र ने कहा कि डा. जगमग ने साहित्य के क्षेत्र में जो अलख जगाया है उसकी गूंज हर जगह है। विशिष्ट अतिथि डा. वीके वर्मा ने कहा कि डा. जगमग ने टेलीविजन, रेडियों के माध्यम से अपनी पुख्ता जमीन तैयार की। अध्यक्षता सत्येन्द्रनाथ मतवाला ने की। त्रिभुवन प्रसाद मिश्र,श्याम प्रकाश शर्मा, मो. वसीम अंसारी, राम कृपाल पांडेय, डा. ओम प्रकाश पांडेय, भानु प्रताप ¨सह भी विचार व्यक्त किए। विनोद उपाध्याय ने कार्यक्रम का संचालन किया। ज्ञानेंद्र द्विवेदी दीपक सागर गोरखपुरी, ताजीर वस्तवी, जगदम्बा प्रसाद भावुक, लालमणि प्रसाद, अजमत अली सिद्दीकी, आतिश सुल्तानपुरी, डा. अफजल हुसेन अफजल, कलीम बस्तवी मौजूद रहे।