Move to Jagran APP

देव दीपावली पर्व पर जगमग हुआ अमहट घाट

इनर व्हील क्लब के तत्वावधान में मनाया गई देव दीपावली

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 11:15 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 11:15 PM (IST)
देव दीपावली पर्व पर जगमग हुआ अमहट घाट
देव दीपावली पर्व पर जगमग हुआ अमहट घाट

बस्ती : इनर व्हील क्लब के तत्वावधान में बुधवार को देव दीपावली मनाई गई। अमहट घाट पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। दीये जलाकर और पटाखे छोड़े गए। भारतीय संस्कृति जीवंत करने के प्रति लोगों को प्रेरित किया गया। दीपक की रोशनी से पूरा घाट जगमग हो गया।

loksabha election banner

क्लब की अध्यक्ष कला अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह लोग दीपावली पर उत्सव मनाते हैं, उसी प्रकार देव दीपावली मनाकर देवी-देवताओं को प्रसन्न कर घर में शांति का माहौल बना सकते हैं। इससे देवों का घर में प्रवेश होता है, सुख-शांति मिलती है। संस्कृति को जीवंत रखने के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। क्लब निरंतर ऐसे कार्यक्रम कर रहा है। घाट पर सजे दीये जब जले तो रोशनी देख कर लगा वास्तव में घाट पर देवता उतर आए हैं। सरिता अग्रवाल, कला अग्रवाल, आशा, अनीता, कमल, सुजाता, उमा, चंदा, सविता, शशि, तूलिका, साधना, पूनम, सुनीता, पारूल, अरुणा, दीपा आदि मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.