फोटो-रामजानकी मार्ग पर बेसहारों का कब्जा
रामजानकी मार्ग इन दिनों बेसहारा पशुओं का आश्रय स्थल बन गया है। फसल चरने के बाद यह पशु सड़क पर आराम करते देखे जा सकते हैं। इनकी वजह से राह चलना मुश्किल हो गया है। हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
बस्ती: रामजानकी मार्ग इन दिनों बेसहारा पशुओं का आश्रय स्थल बन गया है। फसल चरने के बाद यह पशु सड़क पर आराम करते देखे जा सकते हैं। इनकी वजह से राह चलना मुश्किल हो गया है। हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शाम के समय इन मवेशियों के कारण चार पहिया वाहनों का चलना मुश्किल हो जाता है। आस-पास के गांवों के भी मवेशी सड़क पर आ जाते हैं। सड़क पर बैठकर जुगाली करते हैं। यह समस्या दिनों-दिन जटिल होती जा रही है। अभियान के बाद भी इन पशुओं को पकड़ने के लिए क्षेत्र में कोई पहल नहीं हो रही है। सरकार ने 10 जनवरी तक इन्हें पकड़ने के निर्देश दिए थे उसके बाद भी इनकी धमाचौकड़ी कायम है।