Move to Jagran APP

सेवानिवृत्त सेना के जवान ने संभाली जल संरक्षण की कमान

जय पूर्वांचल व्यापार मंडल की हुई बैठक में महसों इकाई का गठन किया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापारमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरमणि पाण्डेय ने बताया कि सर्वसम्मत अयोध्या प्रसाद कसौधन को अध्यक्ष राजकुमार निषाद को महामंत्री आदित्य गोस्वामी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शुक्ल ने की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Feb 2021 11:56 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2021 11:56 PM (IST)
सेवानिवृत्त सेना के जवान ने संभाली जल संरक्षण की कमान
सेवानिवृत्त सेना के जवान ने संभाली जल संरक्षण की कमान

बस्ती: देश की सेवा में मोर्चा संभालने वाले सल्टौआ गोपालपुर विकास खंड के दसिया निवासी पूर्व सैनिक राजकुमार चौहान ने गांव में जल संरक्षण की कमान संभाली है। 15 बीघा जमीन में तालाब खोदवाया है। इसके भीटे पर चारों तरफ फलदार और छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दिया है। मकसद है लोगों को इसके महत्व के बारे में बताना तो इसके जरिये आय भी करना। उनकी इस पहल को गांव के लोग सराह रहे हैं तो कुछ इस राह पर चलने का मन भी बना रहे हैं।

loksabha election banner

सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद राजकुमार जलसंरक्षण की दिशा में 2002 से ही कार्य कर रहें हैं। उन्होंने बताया कि बढ़ते जल संकट के बीच उत्पन्न होने वाले खतरे से निपटने के लिए सचेत होना होगा। जल संरक्षण की ठोस पहल करनी होगी। मैंने इसी सोच के साथ 15 बीघा जमीन में पोखरा खोदवाकर जलसंरक्षण की दिशा में कार्य शुरू किया। 18 वर्ष पूर्व शुरू किया गया यह कार्य वर्तमान में गांव के गिरते भूगर्भ जलस्तर को बचाने में सहायक साबित हो रहा है। तालाब में मछली पालन कर हर वर्ष तीन से चार लाख रुपये की आमदनी भी हो जाती है। कहा कि सभी को अपने घर, खेत के अगल-बगल जल संरक्षण करने की पहल करनी होगी।

अयोध्या प्रसाद बने महसों इकाई के अध्यक्ष

जय पूर्वांचल व्यापार मंडल की हुई बैठक में महसों इकाई का गठन किया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापारमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरमणि पाण्डेय ने बताया कि सर्वसम्मत अयोध्या प्रसाद कसौधन को अध्यक्ष, राजकुमार निषाद को महामंत्री, आदित्य गोस्वामी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शुक्ल ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संगठन बृजेश सिंह मुन्ना द्वारा किया गया।

अखिल भारतीय व्यापार मंडल की जिला इकाई के जिला अध्यक्ष सुभाष शुक्ल द्वारा जिला मंत्री सुनील सिंह को कप्तानगंज,नगर,कुसौरा और कलवारी बाजारों का प्रभारी बनाया गया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष अमरमणि पाण्डेय एवं जिला अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शुक्ल ने पदाधिकारियों को दायित्व दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। संगठन को और अधिक सशक्त बनाये जाने की अपेक्षा की है। व्यापारी नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती इस बात पर निर्भर करती है कि कोई भी व्यापारी शोषण और उत्पीड़न का शिकार न होने पाए और व्यापारी निर्भीक होकर व्यापार करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.