बारिश ने किसानों को दी राहत, फसल को संजीवनी
रबी फसल के लिए दो दिन हुई हल्की बारिश गेहूं समेत अन्य फसलों के लिए वरदान साबित हुई है। बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है। फसल उत्पादन बढ़ोत्तरी की आस जाग उठी है।
बस्ती : रबी फसल के लिए दो दिन हुई हल्की बारिश गेहूं समेत अन्य फसलों के लिए वरदान साबित हुई है। बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है। फसल उत्पादन बढ़ोत्तरी की आस जाग उठी है।
रबी बोआई के बाद किसानों ने पहली ¨सचाई कर दी थी। हालांकि इसके बाद पानी की सख्त जरूरत थी। ठंड भी कम पड़ी, इससे उत्पादन में कमी की आशंका उत्पन्न हो गई। मंगलवार की रात व बुधवार को दिन में हुई बारिश से ¨सचाई की समस्या खत्म हो गई है। कृषि विभाग के अनुसार गेहूं फसल के लिए यह बारिश संजीवनी है। मुंडेरवा संवाददाता के अनुसार बारिश से किसान गदगद हैं। उमरी-अहरा गांव के किसान गौरीशंकर, बजरंगी चौधरी, कुरियार के शोभाराम, चंद्रिका चौधरी, बोदवल के वीरेंद्र ¨सह ने कहा कि इस बारिश से फसल को काफी फायदा हुआ है। ¨सचाई के पैसे बच गए। दलहनी और तिलहनी फसलों को लाभ हुआ है। रखौना संवाददाता के अनुसार यह बारिश खाद का काम करेगी। लक्ष्मणपुर संवाददाता के अनुसार किसान श्रीराम चौधरी, संतराम यादव, झब्बर मौर्य, ओमप्रकाश मौर्य ने बताया कि बारिश फसलों के लिए ठीक है। कुछ फसलों को नुकसान भी है। सल्टौआ संवाददाता के अनुसार रिमझिम बारिश से फसलों में रोग की संभावना कम हो जाएगी। किसान अरुण कुमार शुक्ल, अजय कुमार, संजय उपाध्याय ने बताया कि बारिश की जरूरत थी। दसिया संवाददाता के अनुसार हल्की बारिश से किसानों को राहत मिली है। इन दिनों ठंडक कम होने से खेतों में पर्याप्त नमी नहीं रह गई थी।