Move to Jagran APP

क्रय केंद्र व लक्ष्य तय, बोरे भी हुए उपलब्ध

धान खरीद अभियान का खाका तैयार किया जा चुका है। इस बार जनपद में 70 हजार 100 एमटी धान खरीद का लक्ष्य है। इसके लिए 52 क्रय केंद्र खोलने की स्वीकृति मिली है। कामन धान का समर्थन मूल्य 1815 और ग्रेड ए धान की कीमत 1835 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। इस बार राइस मिलरों के विरोध का सामना विभाग को नहीं करना होगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 11:07 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 11:07 PM (IST)
क्रय केंद्र व लक्ष्य तय, बोरे भी हुए उपलब्ध
क्रय केंद्र व लक्ष्य तय, बोरे भी हुए उपलब्ध

बस्ती : धान खरीद अभियान का खाका तैयार किया जा चुका है। इस बार जनपद में 70 हजार 100 एमटी धान खरीद का लक्ष्य है। इसके लिए 52 क्रय केंद्र खोलने की स्वीकृति मिली है। कामन धान का समर्थन मूल्य 1815 और ग्रेड ए धान की कीमत 1835 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। इस बार राइस मिलरों के विरोध का सामना विभाग को नहीं करना होगा। क्योंकि शासन ने हाईब्रिड धान की खरीद में 35 फीसद की सहूलियत पहले ही दे दी है। जिससे रिकवरी का झटका मिलरों को नहीं लगेगा। भूमि स्वामी से अनुबंध पर बटाईदार भी अपना धान सरकारी क्रय केंद्र पर बेच सकेंगे। खतौनी भूमि स्वामी की होगी और पैसा बटाईदारों के खातों में जाएगा। जिले में अभी तक महज 600 किसानों ने आन लाइन पंजीकरण कराया है। दरअसल सौ क्विंटल तक की बिक्री पर सत्यापन में छूट मिली है। इसलिए लघु सीमांत किसान पंजीकरण में अभी रुचि नहीं ले रहे हैं। बड़े किसान ही पंजीकरण करा रहे हैं। विभाग का जोर है अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण हो।

loksabha election banner

लक्ष्य के अनुरूप धान खरीदने के लिए जिले भर में 4200 गांठ बोरा उपलब्ध है। गेहूं खरीद अभियान में मंगाया गया बोरा खरीद कम होने से बच गया था। जिसका उपयोग धान खरीद में किया जाएगा। डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ ने कहा कि कसानों का पंजीकरण इसलिए धीमा है कि सौ क्विटल तक की बिक्री में सत्यापन की छूट है। पहले से पंजीकरण कराने में आसानी होगी। इस बार किसान 35 फीसद हाईब्रिड धान भी बेच सकते हैं। इससे मिलरों पर क्षतिपूर्ति का भार नहीं होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.