संगठन और सरकार के लिए पेश हुए प्रस्ताव
भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुई कार्यसमिति
बस्ती : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर कार्यकारिणी की प्रथम कार्यसमिति की बैठक मंगलवार का हुई, जिसमें पदाधिकारियों ने संगठन और सरकार के लिए राजनीतिक प्रस्ताव पेश किए।
जिलाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल की मौजूदगी में जिला मंत्री वैभव पांडेय ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इसमें केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ ही बस्ती जिले की मुख्य समस्याएं शामिल रही। इस प्रस्ताव पर खुली बहस हुई। पदाधिकारियों, सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। प्रस्ताव का समर्थन जिला मंत्री अखंड प्रताप सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पदाधिकारियों, सदस्यों के सुझावों पर अगली बैठक में समुचित निर्णय लेने के बाद यह प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय ने कहा कि जो भी विषय आए हैं इसके समाधान का प्रभावी प्रयास होगा। प्रस्ताव में किसानों की आय बढ़ाने, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, विकास प्राधिकरण के नाम उत्पीड़न बंद किए जाने आदि मुद्दे शामिल रहे।
विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल, पुष्कर मिश्र, संजय द्विवेदी, चंद्रशेखर मुन्ना, अभिषेक पाल, कात्यायिनी चतुर्वेदी, दादा विजय सेन सिंह, राजेंद्रनाथ तिवारी, यशकांत सिंह, पवन कसौधन, अजय सिंह गौतम, अशोक गुप्त, राजेंद्र गौड़, दिवाकर मिश्र, गोपेश्वर त्रिपाठी, केडी चौधरी, प्रत्युष विक्रम सिंह, दिव्या त्रिपाठी, डा. नागरदास मिश्र, आलोक पांडेय मौजूद रहे।