गुरु के गूंजे जयकारे, निकाली दस्तार बाइक रैली
श्री गो¨वद ¨सह जी के प्रकाशोत्सव पर्व पर रविवार को सिख समुदाय के लोगों ने शहर में जुलूस निकाला
बस्ती : श्री गो¨वद ¨सह जी के प्रकाशोत्सव पर्व पर रविवार को सिख समुदाय के लोगों ने शहर में दस्तार बाइक रैली निकाली। यूथ खालसा दल के संयोजन में बड़ी संख्या में लोग बाइक पर सवार होकर कंपनी बाग से निकले। इस दौरान गुरुगो¨वद ¨सह जी के जयकारे गूंजे। सेवादार केसरिया पगड़ी बांधे बाइक चला रहे थे। यह बाइक जुलूस आकर्षण का केंद्र बना रहा। वाहे गुरुजी का उद्घोष रास्ते भर हुआ। लख-लख बधाई दी गई। दो वर्षों से लगातार यह आयोजन किया जा रहा है। युवा सिख इसमें पूरे उत्साह से शामिल होते है। बाइक जुलूस गांधीनगर, रोडवेज, मालवीय मार्ग होते हुए कंपनीबाग गुरुघर पहुंचा। यहां गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका गया। उनकी महिमा की बखान हुई। इंद्रपाल ¨सह खालसा, गुरुप्रीति, करन, अंकुर वर्मा, इंद्रदीप, मनप्रीति ¨सह, हरी ¨सह बबलू, रोनित, सोनू, हनी, सहज, सनम, दीपू, आदित्य त्रिपाठी मौजूद रहे।