Move to Jagran APP

भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निकाली गई शोभायात्रा

अटल प्रेक्षागृह से रोडवेज तक निकाली शोभायात्रा श्रद्धालुओं ने जगह-जगह की फूलों की वर्षा गूंजे नारे

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 12:06 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 12:06 AM (IST)
भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निकाली गई शोभायात्रा
भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निकाली गई शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, बस्ती : अयोध्या धाम में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के निमित्त बुधवार को मुख्यालय समेत विभिन्न जगहों पर शोभायात्रा निकाली गई। भाजपा एवं अन्य हिदूवादी संगठनों के लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान आमजन से मंदिर निर्माण में सहयोग का आह्वान किया गया।

loksabha election banner

शहर के अटल प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भाजपा एवं अन्य हिदूवादी संगठनों के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए। यहां से श्रीराम दरबार की झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों ने सिर पर भगवा पगड़ी बांध रखी थी। मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह के उद्देश्य से यह यात्रा कंपनीबाग, गांधीनगर, रोडवेज होते हुए उर्मिला एजुकेशनल स्कूल पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा की गई। बताया गया चरणबद्ध ढंग से यह यात्रा कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी निकाली जाएगी। घर-घर जाकर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह की योजना बनाई गई है। विभाग प्रचारक लालजी, संयोजक अभय पाल, विधायक दयाराम चौधरी, विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल, विधायक संजय प्रताप जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, नपाध्यक्ष रूपम मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सिंह गौतम, रामचरन चौधरी, अखंड सिंह, अभिषेक पाल, अरविद श्रीवास्तव गोला, कुंवर नागेंद्र सिंह, गोपेश्वर त्रिपाठी, प्रभाकर मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। गायघाट संवाददाता के अनुसार बालकृष्ण त्रिपाठी एवं भाजपा नेता विष्णुदत्त शुक्ल के संयोजन में गायघाट से लालगंज बाजार तक बाइक रैली निकाली गई। भगवा ध्वज लिए लोग रास्ते भर जय श्रीराम का उद्घोष कर रहे थे। जगह-जगह इस रैली पर पुष्पवर्षा भी हुई। भाजपा नेता चंद्रशेखर मुन्ना, मनोज पासवान, मनीष तिवारी, राजेश दुबे, सिद्धार्थ, पंकज शुक्ल, राम आशीष गोस्वामी, वीरेंद्र राजभर, रोहित यादव मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.