अखिलेश सरकार की योजनाओं पर लगाया जा रहा अड़ंगा
बस्ती: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा है कि अखिलेश सरकार की ओर से श
बस्ती: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा है कि अखिलेश सरकार की ओर से शुरू की गई योजनाओं को योगी सरकार एक एक कर बंद रही है तो कुछ के संचालन में अड़ंगा लगा रही है। वह पिछली सरकार की ओर से शुरू किए गए विकास कार्यो को अवरुद्ध कर रही है। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम बुधवार को गोरखपुर जाते समय बस्ती में टोल प्लाजा के पास एक रेस्टोरेंट में कुछ देर के लिए रुके थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है, हत्या, लूट, डकैती, महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है। अखिलेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की थी। यह सरकार विकास कार्यो पर ध्यान देने की बजाए इमानदारी का प्रवचन करने में जुटी हुई है। विकास पर इस सरकार का ध्यान बिल्कुल नहीं है। इस कारण से प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है। युवा मारा मारा फिर रहा है। सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खुद इसके मंत्री खोल रहे हैं। सपा के जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव, वरिष्ठ सपा नेता कृष्ण चंद्र ¨सह मौजूद रहे।