संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती की मौत
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के महादेव गांव में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह गर्भवती बताई गई है। राजाराम निवासी पचासी थाना सोनहा ने अपनी पुत्री संगीता गौतम की शादी 17 जनवरी 2016 को वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के महादेव ग्राम निवासी राजमन गौतम पुत्र रामबिलास के संग की थी
बस्ती: वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के महादेव गांव में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह गर्भवती बताई गई है।
राजाराम निवासी पचासी थाना सोनहा ने अपनी पुत्री संगीता गौतम की शादी 17 जनवरी 2016 को वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के महादेव ग्राम निवासी राजमन गौतम पुत्र रामबिलास के संग की थी। शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे उसकी मौत हो गई। मृतका के चचेरे भाई बब्बू की सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष यशवंत ¨सह व तहसीलदार सदर पवन जायसवाल ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया। मृतका के पति व ससुरालवालों के अनुसार पिछले 3 दिनों से संगीता बीमार चल रही थी। उसका इलाज जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में करवाने के बाद घर उसे ले आए थे। शुक्रवार की सुबह अचानक उसकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई। जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।