Move to Jagran APP

पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बच्चों में पर्यावरण से संबंधित ग्रीटिग कार्ड पोस्टर निबंध प्रतियोगिता हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 09:47 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:10 AM (IST)
पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बस्ती: विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को जिले भर में पौधारोपण हुआ। जगह-जगह गोष्ठियों का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित हुए।

prime article banner

दी सीएमएस विद्यालय में लाइव कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुरुआत प्रबंधक अनूप खरे, प्रधानाचार्य नूपुर त्रिपाठी द्वारा परिसर में पौधारोपण कर किया गया। रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन के अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में बड़ेवन स्थित चिकित्सक डा. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने नीम के पौधे रोपने के साथ महिलाओं व किशोरियों में सिनेट्री नैपकिन, मास्क व साबुन का वितरण किया। रोटरी क्लब नोएडा के डा. निश्चल पांडेय, सचिव ई. देवेन्द्र प्रताप सिंह, मयंक श्रीवास्तव, इनरव्हील क्लब अध्यक्ष कला अग्रवाल, प्राचार्य डा. अजीत प्रताप सिंह मौजूद रहे। पर्यावरण चेतना समिति के अध्यक्ष पं. सुनील कुमार भट्ट, मंत्री गौहर अली द्वारा शास्त्री चौक से जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य द्वार तक 11 पौधे रोपे गए। डा. प्रेम त्रिपाठी एवं सोनू कुमार ने दुबौलिया थाना क्षेत्र के खलवा गांव में करीब 25 घरों पर जाकर निश्शुल्क आम, नीम, अमरूद आदि का पौधा वितरित किया।

पुरानी बस्ती संवाददाता के अनुसार भाजपा के जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, नगर अध्यक्ष नन्द किशोर साहू ने औद्योगिक क्षेत्र प्लास्टिक कांपलेक्स के परिसर में नीम, तुलसी और आम के पौध रोपे। सुनील कुमार गुप्ता, रमेश कुमार गुप्ता, प्रभुजीत सिंह मौजूद रहे। रुधौली संवाददाता के अनुसार रुधौली थाने पर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महसो संवाददाता के अनुसार शिव सेना मंडल प्रमुख संजय प्रधान ने पौधारोपण कर कार्यकर्ताओं से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की। श्री शिव शक्ति पीठ शोध एवं सेवा संस्थान के संस्थापक बाबा महादेव दास, पं.आदर्श मिश्र ने पौधारोपण किया। सल्टौआ संवाददाता के अनुसार भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य जितेंद्र यादव के नेतृत्व में सूरतगढ़ दुर्गा मंदिर प्रांगण में तुलसी, नीम, पीपल के 11 पौधे लगाए गए।

हर्रैया में क्षेत्रीय वन अधिकारी विनोद कुमार नायक के नेतृत्व में बीआरसी परिसर में पीपल, कदम, सागौन आदि के पौधे रोपे गए। हर्रैया रेंज को 230825 पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार वन क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार ने मढ़नी ताल पौधशाला परिसर में पौधारोपण किया। वंदना, अंबिका प्रसाद निषाद, कमलेश चौधरी, दुर्गेश शुक्ल उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.