यूपी में भाजपा ही भ्रष्टाचार से लड़ने में सक्षम : स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी ने कहा उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और गरीबी के खिलाफ युद्ध लडने का समय आ गया है। समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी की सरकारों ने इसे ही पाला-पोसा है।
बस्ती (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार पर आज बस्ती में केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी कड़ा प्रहार किया। बस्ती के हर्रैया में ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने बीआर इंटर कालेज मैदान में एक छोटी जनसभा को संबोधित किया।
स्मृति ईरानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और गरीबी के खिलाफ युद्ध लडने का समय आ गया है। समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी की सरकारों ने इसे ही पाला-पोसा है। विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी सरकार से इसका हिसाब मांगेगी। भारतीय जनता पार्टी इन मुद़दों पर जनता की आवाज बुलंद करेगी।
पढ़ें- वाराणसी में सात विधा के शिल्पकारों को स्मृति ईरानी ने किया सम्मानित
स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दलित प्रेम पर जमकर व्यंग्य-बाण चलाए। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि राहुल गांधी का दलित प्रेम सिर्फ दिखावा है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास के लुभावने वादे कर यहां सिर्फ जनता को ठगा गया है। इससे निजात पाने का समय आ रहा है।
पढ़ें- स्मृति ईरानी डिग्री केस में 18 अक्टूबर को आएगा फैसला, EC ने सौंपे सर्टिफिकेट
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि बहुत दिनों बाद देश का ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो न सिर्फ बोलता है बल्कि अपने काम की छाप पूरी दुनिया भी छोड रहा है। इससे पहले भी एक प्रधानमंत्री थे, जिनकी बातें कोई सुन नहीं पाता था। देश की अर्थव्यवस्था में भी उनकी भूमिका नहीं दिखतीी थी। चाय वाले ने लोकतंतत्र के मंदिर में पहुंचने के बाद पूरी दुनिया में भारत देश का मान काफी बढााया है।
पढ़ें- अमेठी में राहुल गांधी के सभी वादों की हवा निकली : स्मृति ईरानी
उन्होंने बस्ती में शिल्पकारों के लिए समन्वय केंद्र और डिजाइन वर्कशाप खोलने की घोषणा की। स्मृति ने कहा कि यहां के शिल्पकारों को भी बीमित किया जाएगा। बीपीएल परिवारों को मुफ्त औजार उपलब्ध कराया जाएगा। पहचान पत्र देने के लिए एक माह के भीतर कैंप लगाकर शिल्पकारों का पंजीकरण होगा। इस क्षेत्र को कपड़ा मंत्रालय के जरिये बहुत कुछ तो नहीं दे सकती, लेकिन जो अब संभव होगा वह करूंगी। उन्होंने कहा कि बस्ती के शिल्पकारों को बीमित करने पर खर्च होने वाला सभी प्रीमियम केंद्र सरकार वहन करेगी।
पढ़ें- स्मृति ईरानी जैसे लोग चेहरा दिखाकर ठग लेते हैं : कन्हैया कुमार
स्मृति ईरानी ने कहा कि स्वागत कार्यक्रम में मंच पर उन्हें तलवार सौंपी गई। सभी जानते हैं यह युद्ध में इस्मेताल की जाती है। आने वाले चुनाव में सपा सरकार के भ्रष्टाचार, गरीबी और बेकारी के खिलाफ इसका इस्तेमाल किया जाएगा।