ट्रेन से गिरकर एक की मौत
रविवार की सुबह 8 बजे टेढ़ी गिमटी (ओवरब्रिज) गेट नं 192 से थोड़ी दूरी पर पूर्व (मुंडरेवा) की ओर रेलवे ट्रेक के किनारे 54 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पाया गया। शव की पहचान जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए की गई। दिवंगत सत्य नारायण पुत्र सुक्खू गोरखपुर के चिलुआताल थानाक्षेत्र के ताजडीह गांव का है।
बस्ती: रविवार की सुबह 8 बजे टेढ़ी गिमटी (ओवरब्रिज) गेट नं 192 से थोड़ी दूरी पर पूर्व (मुंडरेवा) की ओर रेलवे ट्रेक के किनारे 54 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पाया गया। शव की पहचान जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए की गई। दिवंगत सत्य नारायण पुत्र सुक्खू गोरखपुर के चिलुआताल थानाक्षेत्र के ताजडीह गांव का है। जेब में सप्तक्रांति ट्रेन के जनरल बोगी का कानपुर से गोरखपुर का टिकट भी पाया गया है। सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। परिजनों ने बताया कि सत्यनारायण कानपुर रिश्तेदारी में गया था। वह सप्तक्रांति ट्रेन से वापस घर लौट रहा था। वह ट्रेन से कैसे गिरे यह पता नहीं चल सका। सत्य नारायण अपने पीछे पत्नी मीरा, दो पुत्र आकाश (15), मिथलेश(19), एक पुत्री पूजा (20) सभी अविवाहित को छोड़ गया। सत्यनारायण मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था।