चित्रांश क्लब के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
संरक्षक राजेंद्रनाथ तिवारी ने कहा सेवा का क्षेत्र व्यापक है हमारा ध्येय पवित्र होना चाहिए।
बस्ती : चित्रांश क्लब के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण शनिवार को प्रेस क्लब में सम्पन्न हुआ। जिलाध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव द्वारा घोषित पदाधिकारियों को प्रदेश प्रवक्ता अशोक श्रीवास्तव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
भाजपा नेता पुष्कर मिश्र ने कहा कि चित्रांश क्लब सेवा, समर्पण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है। अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव, अमृत पाल सिंह सनम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, सत्येंद्र विश्वकर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, अनिल पांडेय, रहमान उपाध्यक्ष, पंकज गोस्वामी महामंत्री, शेष नारायण गुप्ता, राना विनय प्रताप सिंह, रणदीप माथुर, जिम्मी सोनी, अतुल चौधरी, राम गोपाल गुप्ता, किशन वर्मा, अंशुल आनंद, प्रत्युष प्रताप सिंह मंत्री, अवनीश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री, अश्विनी श्रीवास्तव संगठन मंत्री, दुर्गेश श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, रवि राज श्रीवास्तव सह संगठन मंत्री, मुन्नवर हुसेन संयोजक, अविनाश श्रीवास्तव सांस्कृतिक सचिव, मो. इस्माइल सूचना मंत्री, प्रकाश मोहन श्रीवास्तव जिला प्रवक्ता, अभिषेक गुप्ता मीडिया प्रभारी को शपथ दिलाई गई। संस्थापक राजेश चित्रगुप्त ने आभार जताया।
इस दौरान अनूप खरे, अंकुर वर्मा, संतोष सिंह, प्रदीप चंद्र पांडेय, डा. वीरेंद्र त्रिपाठी, पं. सरोज कुमार मिश्र, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, संध्या दीक्षित, दिनेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।