नोडल अधिकारी ने किया भानपुर क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण
भानपुर बस्ती नोडल अधिकारी आइएएस अशोक चंद्रा गुरुवार को उपजिलाधिकारी आशाराम वर्मा के
By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 05:26 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 05:26 PM (IST)
भानपुर, बस्ती : नोडल अधिकारी आइएएस अशोक चंद्रा गुरुवार को उपजिलाधिकारी आशाराम वर्मा के साथ भानपुर के जोगिया में संचालित क्वारंटाइन सेंटर राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में पहुंचे। वहां की व्यवस्था देखी। क्वारंटाइन किए गए लोगों से खानपान, पेयजल, कमरों में साफ-सफाई आदि के बारे में पूछताछ भी की। केंद्र पर 131 लोगों को रखा गया था, जिसमें से 25 को छुट्टी दे दी गई। अभी भी यहां 106 लोगों को रखा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें