Move to Jagran APP

निरंकार है ज्योति तुम्हारी, तुम्हें सदा पूजे नर-नारी..

मइया के दरबार की घर-घर आराधना की धूम सुबह-शाम आरती के साथ गूंज रहे मां के जयकारे

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 06:59 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 06:59 AM (IST)
निरंकार है ज्योति तुम्हारी, तुम्हें सदा पूजे नर-नारी..
निरंकार है ज्योति तुम्हारी, तुम्हें सदा पूजे नर-नारी..

जागरण संवाददाता, बस्ती : मइया का सच्चा दरबार घर-घर सजा हैं। पवित्र मन से देवी दरबार में महिलाएं, बच्चे, पुरुष सभी अरदास लगा रहे हैं। जगत जननी से कल्याण की कामना की जा रही है। मां भगवती का अद्भुत श्रृंगार कर धूप, कपूर, नारियल, अगरबत्ती, पुष्प, चंदन ने सुबह-शाम पूजा हो रही है। सच्चे मन से श्रद्धालु जयकारे लगा रहे हैं। निरंकार है ज्योति तुम्हारी, तुम्हें सदा पूजे नर-नारी.. जैसे देवी गीत चहुंओर गूंज रहे हैं।

prime article banner

नवरात्र में माहौल देवी मय हो गया है। घर से मंदिरों तक देवी का अनुष्ठान चल रहा है। नौ दिन तक उपवास रखकर लोग मां दुर्गा के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धा सबूरी अर्पित कर रहे हैं। छठें दिन देवी के कात्यायनी स्वरूप की पूजा अर्चना हुई। यश, वैभव, कीर्ति, सम्मान, समृद्धि के लिए लोग देवी की आराधना में लीन है। घरों में स्थापित कलश के समक्ष माता रानी की अखंड ज्योति जलाई जा रही है। देवी मंदिरों पर उत्सव का माहौल है। दर्शन-पूजन के लिए यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। देवी गीतों की बौछार हो रही है। उमंग, मार्धुय और उत्साह के माहौल देवी भक्त मइया के महिमा का बखान कर रहे हैं। दुर्गा मंदिर रौता चौराहा, मां काली मंदिर आवास विकास, मां काली शक्ति पीठ रेलवे स्टेशन, समय माता मंदिर बैड़वा भानपुर आदि मंदिरों में दर्शन पूजन का सिलसिला जारी है।

--

नहीं सज पाए पूजा पंडाल

वाल्टरगंज : कोरोना काल के चलते कस्बे में दुर्गा पूजा पंडाल नहीं सजाए जा सके। इस बार दुर्गा पूजा की रौनक फीकी पड़ गई है। हर वर्ष बाजार में एक दर्जन दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होती थी। मेले जैसा दृश्य बना रहता था। इस बार एक भी मूर्ति स्थापित नहीं हुई है। इसका खासा असर व्यापार पर भी पड़ा है। दिनेश कुमार गुप्ता, संजय मोदनवाल, गुड्डू मोदनवाल, जितेंद्र कुमार, भरत लाल अग्रहरी ने बताया कि दुर्गा पूजा समारोह आयोजित न होने से बाजार की रौनक गायब है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.