जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस
फौव्वारा तिराहा पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
जागरण टीम,बस्ती: जनपद में शनिवार को विभिन्न संगठनों की ओर से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदानों को याद किया गया। नेशनल एसोसिएशन आफ यूथ की जिला इकाई के युवाओं की ओर से नेताजी की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद हरीश द्विवेदी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कहा कि सुभाष चन्द्र बोस की बात होती है तो उनके भाषण और प्रेरक वाक्यों का अधिक जिक्र होता है। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा यह नारा ऐतिहासिक रूप से अमर है। संस्थापक भावेश पांडेय ने भी समारोह को संबोधित किया। दिवाकर मिश्रा, परमेश्वर शुक्ला, राम प्रताप सिंह, वैभव पांडेय, रितिकेश सहाय, देवेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी की जिला इकाई की ओर से फौव्वारा तिराहा स्थित सुबाष चंद्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद,चंद्रभान कनौजिया, फूलचन्द पांडेय, तिलकराम चौधरी, सत्यप्रकाश पटेल, मुरली यादव, रोशन चौधरी मौजूद रहे। दी सीएमएस विद्यालय में नेताजी की जयंती मनाई गई। कोआर्डिनेटर पूजा श्रीवास्तव ने बच्चों को नेता जी के बारे में बताया। कायस्थ सेवा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में फौव्वारा तिराहा पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। आलोक श्रीवास्तव, रितिकेश सहाय, राजेश श्रीवास्तव,पार्थ श्रीवास्तव मौजूद रहे। सोशल क्लब संयोजक अनिल कुमार पांडेय के संयोजन में फौव्वारा तिराहा पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
सनातनधर्मी संस्था की ओर से शहर के एक मैरिज हाल में नेताजी की जयंती विद्यालयों के बच्चों के साथ पर्व के रूप में मनाई गई। अध्यक्षता सेवानिवृत्त कर्नल केसी मिश्र ने की। मुख्य अतिथि गोपेश्वर त्रिपाठी रहे। इस अवसर पर अनुराग शुक्ल,पंकज त्रिपाठी,हरीश त्रिपाठी,विवेक मिश्र,राजेश,सुनीत पांडेय और प्रतिभा त्रिवेदी,राघवेंद्र मिश्र,राम मोहन पाल और विमल पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
शिवसेना जिला प्रमुख प्रमोद पांडेय के संयोजन में शिविर कार्यालय में नेताजी और शिव सेना संस्थापक बाला साहब ठाकरे की जयंती पर उन्हें नमन किया गया। मंडल प्रमुख संजय प्रधान ने उनके योगदान को याद किया। विक्रमजोत संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बस्थनवा, पटखापुर सहित तमाम शैक्षणिक संस्थानों एवं स्वयंसेवियों ने नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप मे मनाया।
लखनऊ की स्वयंसेवी संस्था जय हिद परिषद के तहसील अध्यक्ष सुभाष सिंह के नेतृत्व में दुर्गा देवी स्मारक इंटर कॉलेज के सभागार में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसएन दुबे ने नेताजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। चित्रांश क्लब मंडल उपाध्यक्ष डा. मुनौव्वर हुसेन के संयोजन में फौव्वारा तिराहे पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। भाजपा नेता सुधारक पांडेय के नेतृत्व में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया गया।