सांसद ने झाडू लगा कर दिया स्वच्छता का संदेश
भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में शहर में सफाई अभियान चलाया गया। नगर अध्यक्ष अनिल पांडेय के अगुवाई में सुभाष प्रतिमा के आस-पास सफाई हुई। झाडू लगाकर सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने स्वच्छता का संदेश दिया। कहा कि स्वच्छता हर किसी को अपनाना चाहिए।
बस्ती : भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में शहर में सफाई अभियान चलाया गया। नगर अध्यक्ष अनिल पांडेय के अगुवाई में सुभाष प्रतिमा के आस-पास सफाई हुई। झाडू लगाकर सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने स्वच्छता का संदेश दिया। कहा कि स्वच्छता हर किसी को अपनाना चाहिए।
मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छ भारत तभी बनेगा, जब हर कोई इस अभियान में सहयोग करेगा। सांसद ने कहा कि स्वच्छता को संस्कार के रूप में उतारना होगा। स्वेच्छा से लोग अपने गांव, कस्बा, शहर, महानगर को साफ सुथरा रखे।
भाजपा नेता पुष्कर मिश्र ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के 25 वार्डो में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। सभासद प्रफुल्ल श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, रामानंद नन्हे, राज रावत, दीपक गौड़, बालचंद शुक्ल, अमर सोनी, मनीष भट्ट, अमर निषाद, सुगंध उपाध्याय, सतीश सोनकर, संजय उपाध्याय, शरद ¨सह रावत, अखंड पाल, ¨चटू मिश्र, हिमांशु सोनी, लवकुश कुमार, रामधनी चौधरी, सफाई निरीक्षक सोमकुमार मौजूद रहे।