Move to Jagran APP

याद किए गए स्वामी विवेकानंद, दिखा जोश व उमंग

बस्ती : युवाओं के प्रणेता स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jan 2018 10:32 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jan 2018 11:06 AM (IST)
याद किए गए स्वामी विवेकानंद, दिखा जोश व उमंग
याद किए गए स्वामी विवेकानंद, दिखा जोश व उमंग

बस्ती : युवाओं के प्रणेता स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मच गई। बचपन, जवानी, और उनके मार्गदर्शक सभी ने मिलकर उद्घोष किया, कि आओ मिलकर बनें विवेकानंद । रंगारंग प्रस्तुतियां, वाद-विवाद, चित्रकला सभी तरह की प्रतियोगिताओं में स्वामी जी छाए रहे। शहर के ब्लाक रोड स्थित एक होटल के कांफ्रेंस हाल में रामकृष्ण विवेकानंद भाव प्रसार समिति के संयोजन में युवा दिवस का आयोजन हुआ। मंच पर स्वामी जी की वेशभूषा में बैठे बाल योगी कार्यक्रम को भव्य बना रहे थे। वही कुछ बच्चों ने चार्ट पर स्वामी जी के विविध रूपों की कलाकृतियां उकेरी। सभागार में जगह-जगह स्वामी के मनोहारी चित्र के कटाउट लोगों को आकर्षित कर रहे थे। इन सब के बीच चल रही बच्चों की भाषण प्रतियोगिता विवेकानंद के विचारों का प्रवाह करती रही। कार्यक्रम की कमान समिति के अध्यक्ष कैलाश नाथ दुबे संभाले हुए थे। अखिलेश दुबे, सर्वेष्ट मिश्र,पंकज त्रिपाठी, विवेक मिश्र, अनुराग शुक्ल, बृहस्पति पांडेय आदि युवा कार्यक्रम को संवारने में उनका साथ दे रहे थे। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय के संचालन में बच्चों ने भाषण प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल और विवेकानंद मिश्र ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का विधिवत आगाज मुख्य अतिथि रिटायर मेजर जनरल शिव कुमार जायसवाल और नपाध्यक्ष रूपम मिश्र ने किया। भाजपा नेता पुष्कर मिश्र, महेश शुक्ल, पं. अशोक शुक्ल, प्रबंधक जेपी तिवारी, जगदीश मिश्र, अनूप खरे, अभिनव उपाध्याय, सुभाष शुक्ल, डा. वीरेंद्र त्रिपाठी, कर्नल केसी मिश्र, प्रबंधक संतोष श्रीवास्तव, संतोष ¨सह, धीरेंद्र शुक्ल, विनय शुक्ल, राकेश दूबे, राजकुमार अग्रवाल, सौरभ तुलस्यान, भावेश पांडेय, हरीश त्रिपाठी, नागेंद्र ¨सह, महेंद्र त्रिपाठी, रुचि तुलस्यान मौजूद रहे। शहर के दी सिटी मांटेसरी स्कूल में स्वामी विवेकानंद की 155 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। प्रबंधक अनूप खरे, प्रधानाचार्या नूपुर त्रिपाठी, कोआर्डिनेटर आशुतोष पांडेय, ¨बदिया लखमानी और बच्चों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ¨हदू युवा वाहिनी के जिला कार्यालय पर स्वामी जी की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष अज्जू ¨हदुस्थानी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। महामंत्री विनय ¨सह, रामदिनेश चौधरी, जय प्रकाश ¨सह, सूरत प्रसाद दुबे, जितेंद्र यादव मौजूद रहे। कायस्थ वाहिनी ने प्रेस क्लब में युवा दिवस मनाया। यहां नृत्य धाम के कलाकारों द्वारा मनोहारी प्रस्तुति की गई। उमेश श्रीवास्तव, पंकज, डा. रामकृष्णलाल जगमग, अशोक श्रीवास्तव, सत्येंद्रनाथ मतवाला, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, दीप आनंद श्रीवास्तव, मंजू श्रीवास्तव, जगदीप श्रीवास्तव मौजूद रहे। पिकौरा बख्श में एक संस्था द्वारा 60 परिवारों में राशन कार्ड का वितरण किया गया। भाजपा नेता गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने गरीबों, दुखियों की सेवा को धर्म से जोड़ा। प्रबंधक रमेश कुमार गुप्ता, मुकेश मिश्र मौजूद रहे। हर्रैया कार्यालय के अनुसार दुबौलिया में आयोजित समारोह में विधायक अजय ¨सह ने कहा कि विवेकानंद का विचार हमेशा प्रासंगिक रहेगा। विधायक ने वरिष्ठ नागरिक रामअवध गुप्ता, विजेन्द्र ¨सह, अनुपम पांडेय, देवव्रत मिश्रा समेत 20 लोगों को अंगवस्त्र भेंट किया। रूधौली कार्यालय के अनुसार यूथ क्लब रुधौली के आदित्य दूबे, सुजीत सोनी ,संजू ¨सह, गोलू ¨सह, अनिल कुमार शुक्ला ने स्वामी जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। सुरवार कला में उमा शंकर, विपिन पांडेय ने जयंती मनाई। दुबौलिया ब्लाक के भियूरा में जय देवी प्रभा इंटर कालेज में स्वामी जी का जन्म दिन मनाया गया। इस दौरान स्वच्छता रैली निकली। डीपीआरओ गोपाल जी ओझा, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। राजकीय महाविद्यालय रूधौली में प्राचार्य डा. प्रदीप नरायन डोंगरे ने विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने समाज के उत्कृष्ट लोगों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। संगठन की युवा टीम बीएसए सत्येंद्र कुमार ¨सह, प्राचार्य डायट प्रत्यूष श्रीवास्तव आदि लोगों को शील्ड भेंट किया। राकेश प्रताप ¨सह, डा. अर¨वद कुमार निषाद, विनय प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.