Move to Jagran APP

जन्मदिन पर बसपा मुखिया ने कार्यकर्ताओं को सहेजा

कार्यकर्ताओं ने काटा केक, मनाया जन्मदिन

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 10:26 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 10:26 PM (IST)
जन्मदिन पर बसपा मुखिया ने कार्यकर्ताओं को सहेजा
जन्मदिन पर बसपा मुखिया ने कार्यकर्ताओं को सहेजा

बस्ती : बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मंगलवार को शहर के होटल में मनाया गया। दिग्गज बसपाइयों का जमावड़ा रहा। 63 किग्रा का केक काटकर जश्न मनाया गया। बाद में पूर्व मुख्यमंत्री लाइव टेलीकास्ट के जरिये कार्यकर्ताओं से रूबरू हुईं। बधाई स्वीकार करते हुए लोकसभा चुनाव में जुट जाने के लिए कार्यकर्ताओं को सहेजा भी। इसके बाद मुख्य जोन इंचार्ज सुरेश कुमार गौतम ने कहा कि देश में समता मूलक समाज की स्थापना के लिए बसपा मुखिया और सपा मुखिया एक हुए हैं। लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकना है। सपा-बसपा गठबंधन मील का पत्थर साबित होगा। पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की सभी संस्थाओं को नुकसान पहुंचाया है। सपा जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव एवं बसपा जिलाध्यक्ष प्रेम सागर ने कहा कि दोनों दलों के कार्यकर्ता मिलकर गठबंधन को मजबूत बनाएंगे। पूर्व विधायक राम ललित चौधरी, पूर्व एमएलसी मनीष जायसवाल, आदित्य यादव, सीताराम चौहान, संजय गौतम, कृपा शंकर, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद मौजूद रहे। पूर्व सभासद अब्दुल मोईन उर्फ बब्लू के नेतृत्व में बेगम खैर ग‌र्ल्स इंटर कालेज के सामने बसपा मुखिया और सपा सांसद ¨डपल यादव का जन्मदिन मनाया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.