संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका
गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के ग्राम कूक नगर ग्रांट के मजरा रामदत्तडीह में एक 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है।
बस्ती : गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के ग्राम कूक नगर ग्रांट के मजरा रामदत्तडीह में एक 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है।
खोड़ारे थाना क्षेत्र के कूक नगर ग्रांट के मजरा रामदत्तडीह गांव में रविवार की देर रात अंजना देवी (27) पत्नी राजकुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मायके मुड़िला थाना सोनहा जनपद बस्ती पहुंची तो परिजन रामदत्तडीह पहुंचे। ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए खोड़ारे थाना पहुंच गए। मृतका के पिता फूलचंद वर्मा ने खोड़ारे पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी अंजना देवी की शादी मई 2013 में कूक नगर ग्रांट के मजरा रामदत्तडीह के निवासी राजकुमार पुत्र दौलत राम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही आए दिन उनका दामाद (पति), देवर, सास व ननद दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया करते थे। उन्हें आंशका है कि उसकी बेटी कोजहर खिलाकर मार डाला गया।
प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।