Move to Jagran APP

नई तकनीकी से खेती कर बनाएं उत्पादन : विधायक

किसानों की आय बढ़ाने को दिए गए टिप्स

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 11:12 PM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 11:12 PM (IST)
नई तकनीकी से खेती कर बनाएं उत्पादन : विधायक
नई तकनीकी से खेती कर बनाएं उत्पादन : विधायक

बस्ती : कृषि सूचना तंत्र का सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को परशुरामपुर एवं विक्रमजोत में ब्लाक स्तरीय कृषि निवेश मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक हर्रैया अजय सिंह ने नई तकनीक से खेती करने और उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को प्रेरित किया।

loksabha election banner

कहा कि कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताए गए तरीकों को खेती में अपनाएं। किसानों की आय तभी बढ़ेगी जब तकनीकी ज्ञान का प्रयोग करेंगे। योजनाओं का लाभ लेकर खेती को आधुनिकतम तरीके से करें। केंद्र सरकार किसानों के लिए पेंशन योजना लाई है। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का लाभ जरूर उठाएं। 60 वर्ष पूर्ण होने पर किसान को प्रति माह तीन हजार रुपये पेंशन मिलेगी।

जिला कृषि अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव ने संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानमंत्री फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में कृषकों को अवगत कराया। कृषि वैज्ञानिक डा. बीबी सिंह ने कृषकों को आधुनिकतम खेती के गुर सिखाए। खेती की लागत किस प्रकार से कम हो सकती है इसकी जानकारी दी। कहा कि गुणवत्ता युक्त बीज का उत्पादन किसान खुद कर सकता है। खंड विकास अधिकारी परशुरामपुर रामरेखा सरोज, विषय वस्तु विशेषज्ञ हर्रैया हेरंब त्रिपाठी, प्रभारी बीज गोदाम मांगेराम, तकनीकी सहायक रोहित कुमार, मोहित, आलोक मौजूद रहे।

------

मेले में कृषि योजनाओं की दी गई जानकारी

जासं. महसो, बस्ती : सदर ब्लाक के निपनिया में ब्लाक स्तरीय कृषि निवेश मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। महादेवा विधायक रवि सोनकर ने किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती-किसानी के लिए प्रेरित किया। किसान अच्छी खेती कर आय बढ़ा सकते हैं। बीज, रसायन के स्टाल का अवलोकन किया। उप कृषि निदेशक डा. संजय कुमार त्रिपाठी, डा. जेपी यादव, एडीओ दिलीप कुमार ने संबोधित किया। इस दौरान राज कुमार सिंह, राम सिंह, रामचंद्र चौधरी, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.