महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
प्रशिक्षण प्राप्त पुरुष महिला को नारी सशक्तीकरण स्वावलंबन और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
जागरण संवाददाता,बस्ती : मिशन शक्ति के अंतर्गत शहर के एक मैरेज हाल में एक जनपद एक उत्पाद योजना एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें प्रशिक्षण प्राप्त पुरुष, महिला को नारी सशक्तीकरण, स्वावलंबन और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
नोडल अधिकारी राकेश कुमार ने एक सशक्त एवं शिक्षित नारी के महत्व को बताया। उन्होंने संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों तथा महिला हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी। महासचिव चेंबर्स आफ कामर्स एससी शुक्ला ने औद्योगिक प्रतिष्ठानों में महिलाओं को बढ़ावा देने और उन्हें सुरक्षा प्रदान किए जाने पर जोर दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अजय कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान, औद्योगिक पर्यवेक्षक रघुवर मौजूद रहे।