Move to Jagran APP

लो साहब! तीन बजे ही खत्म हो गया वन-वे सिस्टम

बस्ती : पहले बिना संकेतक और बोर्ड के शहर के दो सड़कों पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Dec 2017 09:58 PM (IST)Updated: Tue, 05 Dec 2017 09:58 PM (IST)
लो साहब! तीन बजे ही खत्म हो गया वन-वे सिस्टम
लो साहब! तीन बजे ही खत्म हो गया वन-वे सिस्टम

बस्ती : पहले बिना संकेतक और बोर्ड के शहर के दो सड़कों पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी गई। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक यह व्यवस्था लागू की गई। इसे लागू किए अभी कुछ ही दिन बीते थे कि यह मनमानेपन का शिकार हो गई। मंगलवार को दिन में तीन बजे ही यह व्यवस्था समाप्त हो गई और तीन पहिया, चार पहिया वाहन इस पर से गुजरने लगे। पुलिस कप्तान की ओर से शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए दो मार्गों पर वन-वे सिस्टम लागू किया गया है। पहले न्याय मार्ग पर 27 नवंबर से वन-वे सिस्टम लागू किया गया, उसके बाद 29 नवंबर से हाइवे पर स्थित मूड़घाट चौराहे से कटरा मार्ग पर यह व्यवस्था लागू कर दी गई। सुबह नौ बजे से शाम 5 बजे तक इन दोनों मार्ग पर दोपहिया वाहनों को छोड़ तिपहिया, चार पहिया और बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। हालांकि इस व्यवस्था को लागू करने से पहले इन स्थानों पर संकेतक और बोर्ड आदि नहीं लगाया गया, जिसके कारण लोगों को शुरू में दिक्कत हुई। यहां तक की अधिकारियों को भी वाहन से अपने कार्यालय तक पहुंचने में लंबा चक्कर लगाना पड़ा। शुरू में तो यातायात सिपाही व होमगार्ड सुबह से शाम पांच बजे तक पूरी मुस्तैदी से इन दोनों मार्ग पर वाहनों को रोकते रहे, मगर अब स्थिति यह है कि दिन में दो बजे से तीन बजे के बीच यातायात सिपाही इन स्थानों से खिसक ले रहे हैं। ऐसे में तीन बजते-बजते वन-वे सिस्टम खत्म हो जा रहा है और वाहन इन मार्गो पर आसानी से गुजरने लग रहे हैं। शाम को चार बजे जब स्कूलों की छुट्टी हो रही है तो पूरा शहर रेंगने लग रहा है। जाम में फंस कर लोग घंटों परेशान हो रहे हैं।

loksabha election banner

.........

वन-वे सिस्टम पांच बजे तक के लिए लागू है, इन दोनों सड़कों पर कुछ काम चल रहे हैं, इस कारण वन-वे को लेकर कुछ दिक्कत हो रही है, सुबह से दिन में तीन बजे तक तक व्यवस्था लागू रहती है।

पवन गौतम, सीओ सिटी, यातायात प्रभारी, बस्ती।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.