भूमि विवाद में चटकी लाठियां, सात घायल
गौर थाना क्षेत्र के साउडीह गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों से लगभग आधे घंटे तक जम कर लाठी चली। घटना में दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हो गए।
बस्ती : गौर थाना क्षेत्र के साउडीह गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों से लगभग आधे घंटे तक जम कर लाठी चली। घटना में दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हो गए। बाद में दोनों पक्ष की तहरीर पर गौर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव के बहादुर वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है की भूमि के विवाद को लेकर गांव के ही जगदीश पुत्र राजाराम, संदीप, राजकिशोर व दिलीप पुत्रगण जगदीश ने लाठी डडें व कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर सभी आरोपितों पर मुकदमा पंजीकृत कर जगदीश व संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे पक्ष के जगदीश पुत्र राजाराम की तहरीर पर बहादुर वर्मा पुत्र भगौती, महावीर पुत्र कृष्ण कुमार, अंजनी व वंदना पुत्री कृष्ण कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।