न्यायाधीश ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण
निदेशक महिला कल्याण व मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी मनोज कुमार राय ने इस बाबत पत्र जारी किए हैं। जिले में वेबिनार फोन लाइन वीडियो कांफ्रेंसिग आदि माध्यमों से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। महिलाओं व बच्चों की सुरक्षासम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति को हर माह अलग थीम पर मनाने का निर्णय लिया गया है।
बस्ती:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बस्ती के सचिव न्यायाधीश कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को वृद्धा आश्रम बनकटा का निरीक्षण किया। आश्रम में कुल 55 संवासी पंजीकृत हैं, जिसमें से 35 महिला एवं 22 पुरुष हैं। निरीक्षण के दौरान आश्रम में साफ-सफाई की स्थिति सही पाई गई। वृद्धाश्रम में पेयजल की अच्छी एवं पर्याप्त व्यवस्था है। संवासियों को कोरोना से बचाव के लिए जरूरी उपाय अपनाने पर जोर दिया गया।
न्यायाधीश ने बताया संवासियों को कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी बनाए रखने और मास्क लगाकर रहने को कहा गया। यहां सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं पाई गई। बताया गया आश्रम में सभी हाथ धुलने के लिए साबुन का इस्तेमाल करती है। प्रबंधक को पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। आश्रम में रह रहे संवासियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सभी का स्वास्थ्य भी ठीक है। आश्रम में एक वृद्ध संवासी हैं, जो मूकबधिर हैं। इस महिला के बारे में अवगत कराया गया कि आठ जून से वह आश्रम में हैं। उनके पास आनंद विहार से लखनऊ तक रेलवे टिकट दिनांक आठ मई 2020 का है। वह कुछ भी बता पाने में असमर्थ हैं। न्यायाधीश ने वृद्ध आश्रम में संवासियों से उनके खानपान के बारे में पूछा तो सभी ने बताया कि खानपान समय से मिल जाता है तथा भोजन की गुणवत्ता ठीक है।
डीएम से हक की बात कर सकेंगी महिलाएं
मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को महिलाएं और बच्चे डीएम से सीधे तौर पर हक की बात करेंगे। इसके लिए दो घंटे के पारस्परिक संवाद का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महिलाएं और बच्चे स्थानीय समस्याओं के साथ ही यौन शोषण, घरेलू हिसा, दहेज, आर्थिक समस्याओं, शिक्षा तक पहुंच की उपलब्धता की समस्या आदि पर डीएम से बात करेंगे। डीएम की ओर से मौके पर ही समस्या के निवारण के लिए संबंधित विभाग या अधिकारी को निर्देश दिए जाएंगे।
निदेशक महिला कल्याण व मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी मनोज कुमार राय ने इस बाबत पत्र जारी किए हैं। जिले में वेबिनार, फोन लाइन, वीडियो कांफ्रेंसिग आदि माध्यमों से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति को हर माह अलग थीम पर मनाने का निर्णय लिया गया है। इस माह की थीम मानसिक स्वास्थ्य तथा मनोसामाजिक मुद्दों से सुरक्षा और सपोर्ट तय की गई है
---
इन असुरक्षित स्थानों की भी दे सकतीं हैं सूचना
- विद्यालय के पास शराब की दुकान
- विद्यालय के समय आस-पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा
- किसी घर में महिला या बच्चे के साथ किसी प्रकार की हिसा होना
- आने-जाने वाले रास्ते में लाइट न होने से अंधेरे में असुरक्षित माहौल
- विद्यालय में चहारदीवारी, शौचालय, भेदभाव रहित वातावरण का न होना
- घरों में शौचालय की व्यवस्था का न होना