सांसद ने मुख्यमंत्री को सौंपा पांच लाख का चेक
भाजपा नेता अभिषेक ने कोरोना संकट से प्रदेश की जनता को उबारने के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की।
By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 09:58 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 09:58 PM (IST)
बस्ती : भाजपा नेता अभिषेक पाल गुरुवार को अपने पिता सांसद जगदंबिका पाल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित आवास पर मिले। इस मौके पर सूर्यबक्स पाल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मुख्यमंत्री कोविड केयर फंड में सहायतार्थ पांच लाख का चेक भेंट किया।
भाजपा नेता अभिषेक ने कोरोना संकट से प्रदेश की जनता को उबारने के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की। कहा कि राजस्थान में फंसे हजारों छात्रों को सुरक्षित घर पहुंचाने और श्रमिकों को रोडवेज की बसों से उनके गृह जनपद पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार ने निभाई है। दोनों नेताओं ने अपने स्तर से मुख्यमंत्री को जरूरतमंदों की मदद को किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें