गो-आश्रय स्थल के निर्माण में लाएं तेजी : कमिश्नर
आयुक्त अनिल कुमार सागर ने मंडल में अस्थाई गो-आश्रय स्थल के निर्माण की समीक्षा की। कहा कि इसके निर्माण में तेजी लाई जाए और कान्हा गौशाला में रखे पशुओं के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
बस्ती: आयुक्त अनिल कुमार सागर ने मंडल में अस्थाई गो-आश्रय स्थल के निर्माण की समीक्षा की। कहा कि इसके निर्माण में तेजी लाई जाए और कान्हा गौशाला में रखे पशुओं के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
बैठक में कमिश्नर ने कहा कि बेसहारा पशु जहां भी दिखें उन्हें पकड़ने की व्यवस्था बनाई जाए। नगर पालिका और नगर पंचायत शहरी क्षेत्रों में गो वंशीय पशुओं को रखने की व्यवस्था कान्हा गौशाला में करें। इनके उपचार का दायित्व पशु पालन विभाग के ऊपर है। उनका टीकाकरण भी कराया जाए। डीएम बस्ती डा.राजशेखर, सीडीओ सिद्धार्थनगर हर्षिता माथुर और सीडीओ संतकबीरनगर हाकिम ¨सह ने अपने-अपने जिलों में गो आश्रय स्थलों के निर्माण के संबंध में जानकारी दी। बस्ती में 150 स्थानों में से 40 स्थानों पर अस्थाई गो-आश्रय स्थल का निर्माण शुरू हो चुका है। बताया गया कि बस्ती नगर पालिका के कान्हा गौशाला में इस समय 25 तो रुधौली नगर पंचायत के कान्हा गोशाला में 47 गोवंशीय पशु रखे गए हैं। पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डा. यूपी ¨सह, संयुक्त निदेशक डा. आरएन नायक, सीवीओ बस्ती डा. अश्विनी त्रिपाठी, सीवीओ सिद्धार्थनगर डा. ओपी त्रिवेदी, सीवीओ संतकबीरनगर डा. पीपी मिश्र, पशुपालन विभाग बस्ती के नोडल अफसर डा. एसडी द्विवेदी मौजूद रहे।