कूड़ा डंप को लेकर हियुवा भारत ने किया विरोध प्रदर्शन
¨हदू युवा वाहिनी भारत के जिला संगठन मंत्री रवि मोदनवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत कार्यालय रुधौली पर शुक्रवार को आमी नदी के किनारे मूर्ति विसर्जन स्थल पर कूड़ा डंप करने के विरोध में प्रदर्शन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए एक दिवसीय धरना दिया
बस्ती: ¨हदू युवा वाहिनी भारत के जिला संगठन मंत्री रवि मोदनवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत कार्यालय रुधौली पर शुक्रवार को आमी नदी के किनारे मूर्ति विसर्जन स्थल पर कूड़ा डंप करने के विरोध में प्रदर्शन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए एक दिवसीय धरना दिया। जिला संगठन मंत्री रवि मोदनवाल ने कहा उन लोगों ने 3 दिन पहले उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया था कि आमी नदी के किनारे माताएं छठ पूजा करती हैं। वहीं मूर्ति विसर्जन भी किया जाता है। वहां कूड़ा गिराने से गंदगी फैल रही है। राहगीरों को भी आने जाने में दिक्कत हो रही है। स्वच्छता अभियान सरकार का मुख्य उद्देश्य है, नदियों की स्वच्छता एवं सुंदरीकरण कराने के लिए केंद्र सरकार ने आदेश दिया है। इसके बावजूद नगर पंचायत रुधौली द्वारा इसका उल्लंघन किया जा रहा है। अगर कूड़ा डंप करना बंद नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे। मौके पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व उप जिलाधिकारी अमनदीप डुली व नगर अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बात की। यहां पर एसओ और हियुवा भारत कार्यकर्ताओं में नोकझोंक भी हुई। अधिकारियों ने कूड़ा डंप स्थल का जायजा लिया। उप जिलाधिकारी ने लोगों को 24 घंटे में कूड़ा हटवाने का आश्वासन दिया। विसर्जन स्थल पर मिट्टी पटवा कर उसे साफ सुथरा बनाया जाएगा। जिला संयोजक रमेश पांडेय, जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र, जिला महामंत्री राकेश ¨सह, रजनीश ¨सह , प्रभात गौतम, पवन श्रीवास्तव, इंद्रमणि पांडेय, किशन राजभर, शनि गौड, सुरेश सोनी, सुशील चौधरी, आदित्य राज कुणाल, शुभम गुप्ता, विक्रांत चौधरी ,संदीप ¨सह, सौरभ ,पंकज, धर्मेंद्र ,सुरेंद्र, सूरज यादव, किशन राजभर ,प्रभात कुमार मौजूद रहे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमन दीप डुली ने कहा कि हियुवा भारत के कार्यकर्ता अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे थे। जिस पर एसओ ने भी कड़े शब्दों का प्रयोग किया। बाद में लोगों को समझाबुझा कर शांत करा दिया गया।