कृषि तकनीक सूचना केंद्र का हुआ शुभारंभ
जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में सोमवार को द मिलियन फार्म स्कूल किसान पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी डा. राजशेखर ने कृषि तकनीक सूचना केंद्र का शुभारंभ किया। कहा कि कृषि विभाग इस केंद्र का सफलता पूर्वक संचालन कराना सुनिश्चित करे।
बस्ती : जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में सोमवार को द मिलियन फार्म स्कूल किसान पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी डा. राजशेखर ने कृषि तकनीक सूचना केंद्र का शुभारंभ किया। कहा कि कृषि विभाग इस केंद्र का सफलता पूर्वक संचालन कराना सुनिश्चित करे। ताकि अधिकाधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके। उप कृषि निदेशक स्तर से इस केंद्र की साप्ताहिक समीक्षा हो। केंद्र से सहयोग प्राप्त करने वाले किसानों का रजिस्टर होना चाहिए। उनकी समस्याओं का त्वरित निदान किया जाए। सीडीओ अर¨वद कुमार पांडेय ने कहा कि शासन की मंशा है प्रदेश के सभी अंचल के किसान हाईटेक बनें। वह तकनीकी खेती अपनाएं। अधिक उत्पादन के तौर तरीके उन्हें सुझाए जाएं। इसीलिए इस केंद्र की स्थापना हुई है। उप कृषि निदेशक बलराम वर्मा ने कहा कि यह केंद्र कृषकों को कृषि, पशुपालन, उद्यान, रेशम, गन्ना, मत्स्य, ¨सचाई आदि से संबंधित तकनीकी जानकारी मुहैया कराएगा। इसके अलावा विभिन्न कृषि योजनाओं के बारे में जागरूक भी किया जाएगा। कार्यालय दिवस में सुबह 10 से 5 बजे तक किसानों के लिए केंद्र खुला रहेगा। कृषि से संबंधित समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद के 115 विद्यालयों में द मिलियन फार्म स्कूल का संचालन किया जा रहा है। इन विद्यालयों में 17 से 20 दिसंबर तक प्रत्येक दिन 3 से 4 बजे तक तकनीकी कर्मचारी संबंधित क्षेत्र के किसानों को प्रशिक्षित करेंगे। कृषि रक्षा अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा, संजय त्रिपाठी, मनीष शरन, अविनाश चंद्र, नलिनी ¨सह, उपेंद्र ¨सह, पुनीत पांडेय, अभिषेक प्रजापति, आशुतोष श्रीवास्तव, अखिलेंद्र ¨सह, सुरेश प्रसाद मौजूद रहे।