Move to Jagran APP

मौत से पहले आबरू पर रात भर चला समझौता

कलवारी थाना क्षेत्र के दोफड़ा गांव में रविवार की रात 8 बजे शौच को निकली 40 वर्षीय मिथिलेश की दुष्कर्म और हत्या में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। आरोपित जोखन नशे का सेवन करता है। घटना की रात वह घर में अकेले ही थी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jun 2019 11:35 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jun 2019 11:35 PM (IST)
मौत से पहले आबरू पर रात भर चला समझौता
मौत से पहले आबरू पर रात भर चला समझौता

बस्ती: कलवारी थाना क्षेत्र के दोफड़ा गांव में रविवार की रात 8 बजे शौच को निकली 40 वर्षीय मिथिलेश की दुष्कर्म और हत्या में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। आरोपित जोखन नशे का सेवन करता है। घटना की रात वह घर में अकेले ही थी। घर के सामने पाकर उसे पकड़ लिया और अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। दोबारा दुष्कर्म का प्रयास करने पर महिला के हाथ खुल गए और दोनों में हाथापाई हुई। भागते समय फिसल कर वह गिर गई और बेहोश हो गई।

loksabha election banner

पीड़ित महिला ने घर पहुंचने पर पति और अन्य परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। यहां भी उसकी पिटाई कर दी गई। दुष्कर्म के सदमे और पिटाई से वह पूरी रात दर्द से कराहती रही। इस बीच गांव के कुछ लोग घर की इज्जत का हवाला देकर समझौता कराने में जुट गए। चर्चा है आरोपित बदले में कुछ धन की देने को तैयार हो गया था। सब कुछ तय हो चुका था बस सुबह का इंतजार किया जाता रहा। पीड़िता को दर्द की दवा मंगाकर घर पर ही दिया गया।

इस बीच पीड़िता की हालत और बिगड़ गई और सुबह मौत हो गई। ससुराली मृतका के मायकों वालों के सवालों से बचने के लिए सुबह यह संदेशा कराए कि मिथिलेश की अचानक तबीयत खराब हो गई है। मेडिकल कालेज ले जा रहे हैं। पीड़िता का भाई घर से चला ही था तभी दोबारा फोन कर मौत की खबर दे दी गई। पुलिस को इस घटना की सूचना दिए बिना आनन फानन में शव के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई। गांव के चौकीदार यह खबर थाने को दे दी। तत्काल थानेदार गांव में पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।

आरोपित ने कबूला जुर्म

पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि अभियुक्त जोखन ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया की मृतका शौच के लिए जा रही थी और वह अपने घर में अकेले मौजूद था। उसने उसका हाथ पकड़ कर घर के अंदर खींच लिया। दुष्कर्म करने की कोशिश की तो,वह विरोध करने लगी,उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे जबरन घर में रोके रखा। दोबारा दुष्कर्म करना चाहा तो हाथापाई करने लगी और इसमें वह जमीन पर गिर गई जिससे उसके हाथ की चूड़ियां टूट गई। वह दोबारा उठ कर भागने लगी तो बरामदे में फिसल कर गिरी और बेहोश हो गई। कुछ देर बाद मृतका के परिजन आए और उसे लेकर चले गए। घटना के बाद वह भी घर से भाग निकला।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.