आगे आई समितियां, नहीं जलाएंगे हरियाली
दैनिक जागरण के पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बगैर होलिका दहन की मुहिम में रविवार को आयोजन समितियां भी आगे आई। युवा बुजुर्ग सभी ने इस अभियान की सराहना की। लोगों ने होलिका दहन स्थल पर आकर खुद शपथ लिया।
बस्ती : दैनिक जागरण के पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बगैर होलिका दहन की मुहिम में रविवार को आयोजन समितियां भी आगे आई। युवा, बुजुर्ग सभी ने इस अभियान की सराहना की। लोगों ने होलिका दहन स्थल पर आकर खुद शपथ लिया। आयोजन समिति ने कहा होली हुड़दंग में हम इस बार हरियाली कतई नहीं जलाएंगे। होलिका में टायर, प्लास्टिक एवं कचरों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। सूखे, लकड़ियां, सूखे गोबर, हवन सामग्री, धूप, कपूर, अगरबत्ती का मिश्रण जलाया जाएगा। इससे वातावरण का शुद्धिकरण भी होगा। पर्यावरण को नुकसान भी नहीं पहुंचेगा। रोडवेज तिराहा स्थित होलिका स्थल पर आयोजन समिति के लोग जीवन चौधरी लारा की अगुवाई में होलिका दहन में हरियाली नहीं जलाने का शपथ लिए। प्रभाकर मणि त्रिपाठी, राजकुमार, सोनू, मनोज, रिषभ, जगदीश, बब्लू, नोटे, कमर तिवारी, गणेश, महेश, पं. परशुराम मौजूद रहे।