Move to Jagran APP

पूर्व चेयरमैन व पेशकार को मिली नोटिस, मांगा जवाब

नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता और उनके पेशकार रहे विनोद कुमार पांडेय को सतर्कता अधिष्ठान गोरखपुर ने पुन: नोटिस दी है। आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई शिकायत पर जांच चल रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 12:03 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 12:03 AM (IST)
पूर्व चेयरमैन व पेशकार को मिली नोटिस, मांगा जवाब
पूर्व चेयरमैन व पेशकार को मिली नोटिस, मांगा जवाब

बस्ती : नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता और उनके पेशकार रहे विनोद कुमार पांडेय को सतर्कता अधिष्ठान गोरखपुर ने पुन: नोटिस दी है। आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई शिकायत पर जांच चल रही है। लोकायुक्त उत्तर प्रदेश लगातार नोटिस जारी कर जवाब मांग रहा, लेकिन उच्च न्यायालय में मामला लंबित होने पर दोनों जवाब देने से कतरा रहे हैं।

loksabha election banner

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में 2012 से 31 दिसंबर 2017 तक स्वयं व परिवार के सदस्यों के नाम अर्जित चल-अचल संपत्ति निवेश का विवरण सतर्कता मुख्यालय द्वारा निर्गत परिसंपत्ति उद्घोषणा प्रपत्र 1 से 6 में उपलब्ध कराने को नोटिस जारी कर रहा। गुरुवार को पुन: नोटिस आई तो खलबली मच गई। बताया जा रहा कि पूर्व चेयरमैन व पेशकार ने इसके बाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, तब से मामला विचाराधीन है। अधिकारियों की माने तो मामला कोर्ट में होने के नाते नोटिस के जवाब में देरी हो रही। वहीं पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि कोर्ट में गए हैं, वहां से फैसला आने पर ही कुछ जवाब देंगे। पेशकार विनोद कुमार पांडेय भी यही तर्क दे रहे। ईओ नगर पालिका मणि भूषण तिवारी ने बताया कि नोटिस आई है, जवाब मांगा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.