Move to Jagran APP

दीपावली पर बांटीं खुशियां, जमकर हुई आतिशबाजी

घरों व प्रतिष्ठानों में हुई मां-लक्ष्मी की विधिवत पूजा

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 10:30 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 10:30 PM (IST)
दीपावली पर बांटीं खुशियां, जमकर हुई आतिशबाजी
दीपावली पर बांटीं खुशियां, जमकर हुई आतिशबाजी

बस्ती: दीपावली पर्व पर बुधवार की रात शहर से लेकर गांव तक खुशियां बिखेरी गईं। हर मोहल्ला, हर गांव, हर घर दीपों से जगमग रहा। लोगों ने एक दूसरे के घर मिठाई के पैकेट पहुंचाए तथा पर्व की खुशियां मनाई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद जम कर आतिशबाजी हुई। आतिशबाजी का आलम यह रहा कि शाम होते ही बच्चे पटाखे जलाने लगे। न किसी का भय न कोई प्रतिबंध। पुलिस के जवान भी चुपचाप तमाशा देखते रहे। कहीं किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं हुआ। पटाखों के कागज से जहां सड़कें पट गईं वहीं बारूद की गंध से पूरा वातावरण धुंए से भर गया। इस दौरान अस्पताल में बर्न केस के लिए अलग से व्यवस्था रही। कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर कहीं कोई बड़ी वारदात नहीं हुई। दीपावली पर ग्रीन पटाखों की मांग तो रही पर यह बाजार में उपलब्ध नहीं दिखे। घरों व सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर आकर्षक रंगोली सजाई गई। मां लक्ष्मी के आगमन के लिए जगह-जगह पूजा आराधना की गई। घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लोगों ने विधिवत पूजा आराधना की। गुरुवार को लोग एक दूसरे को दीपावली की बधाई देते देखे गए। बढ़या राजा में हुआ दीपावली मिलन का आयोजन

loksabha election banner

रुधौली बस्ती: अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा ने दीपावली मिलन समारोह का आयोजन बढया राजा में किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव मुनि यादव ने कहा कि सेना में अहिर रेजीमेंट बननी चाहिए। यह हमारा हक है। उत्तर प्रदेश में यादवों पर दर्ज हो रहे फर्जी मुकदमों को वापस लिया जाना चाहिए। अब फर्जी उत्पीड़न व अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा यादवों में माधव ही भगवान श्रीकृष्ण का रूप हैं। महासचिव आरपी यादव ने कहा कि देश में यादवों की संख्या कम नहीं है। जिस दिन यादव अपने अधिकार व ताकत को पहचान लेंगे उनका कायाकल्प हो जाएगा । गिरजेश यादव जिलाध्यक्ष,महेश यादव जिला उपाध्यक्ष,अजय यादव को रुधौली विधान सभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया। लालचंद यादव,राहुल यादव,मेवालाल यादव,गंगादीन यादव,साधू यादव,रमायादव,सुबाष यादव,रामलौट यादव मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.