Move to Jagran APP

बस्ती के आलोक की हस्तशिल्प कोलकाता में मचाएगी धमाल

बेसिक शिक्षा विभाग के कला एवं शिल्प शिक्षक आलोक शुक्ल के हस्तशिल्पी का चयन अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में हुआ है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय व पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय विज्ञान भारती के पांचवें संस्करण का यह कार्यक्रम इस बार कोलकाता में चार से आठ नवंबर तक होगा। विभिन्न विषयों के कुल 28 प्रोजेक्ट शामिल किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 10:35 PM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 10:35 PM (IST)
बस्ती के आलोक की हस्तशिल्प कोलकाता में मचाएगी धमाल
बस्ती के आलोक की हस्तशिल्प कोलकाता में मचाएगी धमाल

बस्ती : बेसिक शिक्षा विभाग के कला एवं शिल्प शिक्षक आलोक शुक्ल के हस्तशिल्पी का चयन अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में हुआ है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय व पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय विज्ञान भारती के पांचवें संस्करण का यह कार्यक्रम इस बार कोलकाता में चार से आठ नवंबर तक होगा। विभिन्न विषयों के कुल 28 प्रोजेक्ट शामिल किए जाएंगे। इसमें आलोक की अखबार के कतरन से तैयार उत्पाद भी है। इसके पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन में रद्दी अखबार से निर्मित इनके उत्पाद खूब सराहे गए थे। आलोक रद्दी अखबार का संग्रह कर पेन बाक्स, तिरंगा स्टैंड, पेपर वेट आदि उपयोगी सामग्री तैयार करते हैं। यह उत्पाद काफी टिकाऊ और पर्यावरण की ²ष्टि से लाभदायक भी है। आलोक को इस बार अपने हस्तशिल्पी पर विज्ञान को केंद्रित कर लेख प्रस्तुत करने के साथ ही उद्बोधन भी करना होगा। बेसिक शिक्षा परिषद ने उत्तर प्रदेश से इस महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए मात्र एक शिक्षक का चयन किया है। बीएसए अरुण कुमार ने बताया कि आलोक को महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए विभागीय अनुमति दी चुकी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.