Move to Jagran APP

आज मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

26 जनवरी को सुबह साढ़े आठ बजे सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में ध्वजारोहण किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 11:53 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 11:53 PM (IST)
आज मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
आज मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

जासं, बस्ती: राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 26 जनवरी को सुबह साढ़े आठ बजे सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।

loksabha election banner

पुलिस लाइन में वृहद आयोजन की तैयारी की गई है। परिसर को तिरंगे रंग में सजाया गया है। यहां परेड के बाद तिरंगे को सलामी दी जाएगी। आयुक्त कार्यालय, कलेक्ट्रेट भवन भी चमकाया गया है। ध्वजारोहण के बाद मुख्यालय पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। पुलिस लाइन में साढे नौ बजे झंडारोहण होगा। दस बजे सभी शैक्षिक संस्थानों में झंडारोहण होगा। ग्राम पैडा, नगर बाजार खास, अमोढ़ा एवं छावनी में शहीद स्मारक स्थल पर ध्वजारोहण के साथ पौधारोपण भी होगा। दिन में 11 बजे से राजकीय संप्रेक्षण गृह, जिला कारागार, जिला अस्पताल एवं कुष्ठ आश्रम में मिष्ठान व फल का वितरण होगा। दो बजे विभिन्न विभागों की ओर से प्रगति की सूचक झांकी निकाली जाएगी। इसके बाद अटल प्रेक्षागृह में ढाई बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर याद किए गए अमर शहीद

जासं. बस्ती : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को समाचार पत्र वितरक जन कल्याण सेवा समिति की ओर से प्रेस क्लब में अध्यक्ष जय प्रकाश गोस्वामी के संयोजन में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित हुआ। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार लोगों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा आठ समाचार पत्र वितरकों को ठंड से बचाव के लिए कंबल दिया गया।

मुख्य अतिथि जिला अस्पताल के चिकित्साधिकारी डा. वीके वर्मा ने कहा कि अमर शहीदों के त्याग, बलिदान का फल है कि आजाद भारत की गणतंत्र यात्रा 71 वर्ष पूर्ण कर ली है। शहीदों के सपनों को साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है। निवर्तमान ब्लाक प्रमुख ब्रम्हदेव यादव देवा ने युवाओं का आह्वान किया कि वे समर्थ भारत के निर्माण में योगदान करें। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने स्वतंत्रता आंदोलन, संविधान के सृजन और गणतंत्र यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। पं. सुनील कुमार भट्ट ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस, पं. चंद्रशेखर आजाद, शहीदे आजम भगत सिंह के संकल्पों को दोहराया। डा. वीके वर्मा, पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, अनिरुद्ध त्रिपाठी और ब्रम्हदेव देवा को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। संचालन वरिष्ठ कवि डा. रामकृष्ण लाल जगमग ने किया। श्याम प्रकाश शर्मा, डा. राममूर्ति चौधरी, पं. चंद्रबली मिश्र, संतोष भट्ट, दीन दयाल तिवारी, दिलीप पांडेय, दुर्गेश मिश्र, गोविद पांडेय, विशाल पांडेय, मो. वसीम अंसारी, मिन्टू गिरी, हीरालाल यादव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.