पूजे गए भगवान धनवंतरि, हुए विविध आयोजन
आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरि का जन्मोत्सव सोमवार को विधि विधान से मनाया गया। जगह-जगह पूजन, अर्चन हुआ। भगवान धनवंतरि की आराधना की गई। चिकित्सा विज्ञान के जनक भगवान धनवंतरि को सदैव के लिए प्रासंगिक बताया गया। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा। फूलों से सजावट की गई।
बस्ती : आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरि का जन्मोत्सव सोमवार को विधि विधान से मनाया गया। जगह-जगह पूजन, अर्चन हुआ। भगवान धनवंतरि की आराधना की गई। चिकित्सा विज्ञान के जनक भगवान धनवंतरि को सदैव के लिए प्रासंगिक बताया गया। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा। फूलों से सजावट की गई। अधिकारी, कर्मचारी एक साथ बैठकर भगवान धनवंतरि की आराधना किए। कहा कि चिकित्सा पद्धति की शुरुआत धनवंतरि ने ही की थी। वह एक कुशल वैद्य थे। जड़ी, बूटियों के सहारे असाध्य से असाध्य बीमारी ठीक करने की विधा पूरी दुनिया को दी है। उन्हें चिकित्सा का जनक कहा जाता है। इस दौरान आयुर्वेद को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। आयुर्वेद वह चिकित्सा पद्धति है जिसके मुकाबले कोई चिकित्सा पद्धति नहीं है। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। पतंजलि केंद्रों पर भी भगवान धनवंतरि पूजे गए।
----------------------
सामाजिक संगठनों ने की रचनात्मक पहल
मारवाड़ी महिला मंच की सदस्यों ने शहर में घूमकर सफाई कर्मियों को मास्क एवं ग्लब्स दिया। अध्यक्ष पूनम गाडिया ने कहा कि सफाई करते समय इन सामग्रियों का उपयोग करें। दूसरों को स्वच्छता देने वाले सफाई कर्मी खुद भी स्वस्थ रहें। पूनम अग्रवाल, आकांक्षा ¨सघल, प्रीति डिडवानिया मौजूद रहे। यहां भी उमड़े श्रद्धालु
ओड़वारा, बस्ती : धन तेरस के अवसर पर देवरिया माफी शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान भगवान धनवंतरि की पूजा अर्चना के साथ ही भोलेनाथ को जलाभिषेक किया गया। मंदिर परिसर में बर्तन, मिष्ठान, श्रृंगार प्रसाधन, खिलौने आदि दुकानें सजी हुई थीं।