Move to Jagran APP

छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

यातायात माह के तहत सोमवार को बेगम खैर ग‌र्ल्स इंटर कालेज में यातायात पुलिस की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 12:16 AM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 12:16 AM (IST)
छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

बस्ती: यातायात माह के तहत सोमवार को बेगम खैर ग‌र्ल्स इंटर कालेज में यातायात पुलिस की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

loksabha election banner

कार्यक्रम में छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों, दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करने, चार पहिया चलाते समय सीट बेल्ट बांधने, तेज रफ्तार से वाहन न चलाने व वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने और यातायात नियमों की अनदेखी करने मिलने वाले दंड व जुर्माना के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर गिरीश कुमार सिंह, कोतवाल प्रभातेश कुमार, महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक शीला यादव, टीएसआइ कामेश्वर सिंह, एएसआइ अशोक सिंह, बेगम खैर ग‌र्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्य नीलोफर उस्मानी आदि मौजूद रहे। यातायात पुलिस द्वारा शहर में बाइक रैली निकाल कर लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया।

......

आर्य कन्या इंटर कालेज में जागरूकता कार्यक्रम

बस्ती: आर्य कन्या इंटर कालेज में भी यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

सहायक उप निरीक्षक यातायात अशोक सिंह ने छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए गाड़ी चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। आकांक्षा क्लब की सुभ्रा सिंह ने कहा कि महिलाएं जो अब स्वयं वाहन चला रहीं है उन्हें यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। उन्हे अपने घर में पति व बच्चो को भी इसकी सीख देनी चाहिए। छात्राओं ने यातायात विषय पर एक नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की। इसमें यातायात विषय के सभी बिदु दर्शाए गए। प्रधानाचार्य डॉ. शशिकला ने आभार जताया। इस मौके पर रश्मि सिंह, मयंक श्रीवास्तव आदि आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.