निरीक्षण में गन्ना क्रय केन्द्र पर पकड़ी गई घटतौली
सहकारी गन्ना विकास समिति विक्रमजोत के चेयरमैन मंजू सिंह एवं सचिव देवकुमार शुक्ल द्वारा गुरुवार को पूरे हिदू गन्ना क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।
बस्ती : सहकारी गन्ना विकास समिति विक्रमजोत के चेयरमैन मंजू सिंह एवं सचिव देवकुमार शुक्ल द्वारा गुरुवार को पूरे हिदू गन्ना क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में चार प्रतिशत की घटतौली पाई गई। जिसके बाद उन्होंने गन्ना आयुक्त से मोबाइल पर बात कर त्वरित कार्यवाही के लिए कहा।
चेयरमैन सिंह दोपहर को बभनान चीनी मिल के पूरेहिदू गन्ना क्रय केन्द्र पर पहुंची तो कृषक परमात्मा प्रसाद पुत्र भगवानदास किसान कोड संख्या 4215/14 गन्ना तौलाते मिले। इनकी ट्राली पर 38.35 क्विंटल गन्ने की तौल की गई थी। इसी ट्राली के साथ जब एक क्विंटल का बांट रख पुन: तौल कराई गई तो कांटा तौल कराने पर पंचानबे किलो ही बढ़ कर आया। इसके बाद जब पांच क्विंटल का बांट रखा गया तो बीस किग्रा की कमी पाई गई। ऐसा क्यों हो रहा है तौल लिपिक विजय कुमार सिंह इसका कोई जवाब नहीं दे पाए। सिंह ने गन्ना आयुक्त संजय भूसरेड्डी से मोबाइल फोन कर धांधली की जानकारी दी। उन्होंने कहा घटतौली कर किसानों का शोषण कदापि नही होने दिया जाएगा।