वन कर्मियों का धरना जारी
वह इस बार दीपावली नहीं मनाएंगे।
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 10:30 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 10:30 PM (IST)
बस्ती: दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारियों का कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को भी जारी रहा। बकाया वेतन की मांग को लेकर वन कर्मी आंदोलित हैं। उनका कहना है कि फरवरी माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है, ऐसे में वह आर्थिक संकट से जूझ रहें हैं। वह इस बार दीपावली नहीं मनाएंगे। दैनिक वेतन वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामनेवास, मंत्री हरीराम निषाद, गौतम कुमार यादव, भीम ¨सह, समयदीन यादव, शत्रुधन यादव, पारसनाथ यादव, जनार्दन यादव, अजय पांडेय, जग प्रसाद, रामशब्द, रामसुभग, जगदीश, जगलाल, पप्पू, त्रिवेनी, राकेश उपाध्याय, रामतिलक मौजूद रहे।
.......
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें