डीएम, एसपी ने विसर्जन से पूर्व शहर में किया भ्रमण
नवागत डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी हेमराज मीणा ने रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पूर्व बस्ती शहर में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। विसर्जन ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने का नवागत डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी हेमराज मीणा ने रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पूर्व बस्ती शहर में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
बस्ती: नवागत डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी हेमराज मीणा ने रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पूर्व बस्ती शहर में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विसर्जन ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रतिमा विसर्जन को लेकर दोनो अधिकारियों ने सुरक्षा में लगे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को उनके ड्यूटी प्वाइंट की जानकारी दी। इसके बाद डीएम और एसपी अन्य अधिकारियों के साथ शहर में भ्रमण के लिए निकले। दोनो ने प्रतिमा विसर्जन मार्ग में तैनात पुलिस कर्मियों को विसर्जन जुलूस के दौरान एहतियात बरतने को कहा। लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमा विसर्जन का अनुरोध किया। इस मौके पर एडीएम रमेशचंद्र, एएसपी पंकज, एसडीएम एसपी शुक्ल, सीओ सिटी गिरीश कुमार सिंह, सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह, कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह, महिला थाना प्रभारी शीला यादव, एसओ पुरानी बस्ती सर्वेश राय, एसपी के पीआरओ आलोक राय आदि मौजूद रहे।