सिलेंडर का पाइप फटने से लगी आग
बस्ती: वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर ग्राम पंचायत के साहबगंज गांव में रसोई गैस सिलेंडर क
बस्ती: वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर ग्राम पंचायत के साहबगंज गांव में रसोई गैस सिलेंडर का पाइप फटने से आग लग गई। आग लगने से छप्पर का रसोई घर जलकर राख हो गया। गांव के राजकुमार पुत्र सुरजू ने खाना बनाने के लिए छत से सटा कर छप्पर लटका रखा था। शुक्रवार की सुबह उनकी पत्नी खाना पकाने जा रहीं थीं। जैसे ही रेगुलेटर खोलकर बर्नर जलाया तबतक सिलेंडर का पाइप फट गया, जिससे आग लग गई। परिजन कुछ समझ पाते की आग ने झोपड़ी को चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह सिलेंडर को बाहर निकाला व आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी गई। लेकिन उनके पहुंचने के पूर्व ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। आग से छप्पर में रखा अनाज, बर्तन, विस्तर आदि जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना पर हलका लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर आग से हुए क्षति का आंकलन कर आख्या तहसील प्रशासन को सौंप दी है।