गेहूं के मामा से किसान परेशान, प्रभावित होगा उत्पादन
रबी सीजन शुरू होते ही विभाग ने अभियान चलाकर किसानों को जागरूक किया था।
बस्ती : रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं है। गेहूं में मामा/ बलुरी (फेलरिस माइनर) निकल गए हैं। खेत में गेहूं फसल से अधिक मामा दिख रहे हैं। इससे उत्पादन कम होने की आशंका है। इसको लेकर किसान चितित हैं। विभाग के चलाए गए जागरूकता अभियान का असर फिलहाल नहीं दिखा।
रबी सीजन शुरू होते ही विभाग ने अभियान चलाकर किसानों को जागरूक किया था। किसानों ने उसी के अनुसार गेहूं की बोआई की थी। अब गेहूं में मामा को देख किसान चितित हो गए हैं। हाल यह कि मामा के चलते गेहूं की फसल दब गई हैं। इससे बेहतर उत्पादन को झटका लग सकता है। खेत लगी फसल में बलुरी दिख रही हैं। किसान गेहूं में लगे रोग से भी परेशान हैं। किसान अनिल, संगीता ने बताया कि शुरुआती दौर में गेहूं से मामा को अलग किया गया था, लेकिन फिर भी खरपतवार दिख रहे हैं। उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद थी, जो इस रोग के चलते टूट रही है।