Move to Jagran APP

जैविक विधि से खेती कर किसान बढ़ाएं फसल उत्पादन

कृषि विभाग के मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना अंतर्गत विकासखंड स्तरीय किसान मेला वा विचार गोष्ठी का आयोजन शनिवार को दोपहर मे कप्तानगंज विकास खंड के महुआ मिश्र प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया द्य जिसमे किसानों को विशेषज्ञों द्वारा खेती किसानी की तमाम जानकारी दी गयी द्य

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 10:13 PM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 10:13 PM (IST)
जैविक विधि से खेती कर किसान बढ़ाएं फसल उत्पादन
जैविक विधि से खेती कर किसान बढ़ाएं फसल उत्पादन

बस्ती : कृषि विभाग की ओर शनिवार को मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत ब्लाक स्तरीय किसान मेला व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। ब्लाक के महुआ मिश्र प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित गोष्ठी में किसानों को खेती-किसानी के गुर बताए गए। किसानों को जैविक विधि से खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। वैज्ञानिकों ने कहा फसल उत्पादन बढ़ाने का सबसे सरल उपाय यही है।

loksabha election banner

उप निदेशक कृषि डा. संजय कुमार त्रिपाठी ने कहा, फसल अवशेष को जलाने के बजाए मिट्टी में मिलाएं। वेस्ट कंपोजर का प्रयोग करें। कृषि वैज्ञानिक डा. बीबी सिंह ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुरूप खेत में खादों का प्रयोग करने की जानकारी दी। जैविक खाद प्रयोग के बारे में बताया। रसायनिक खादों का प्रयोग कम करने को कहा। फसल उत्पादन के साथ ही खेत की उर्वरा शक्ति भी बनी रहेगी। प्रगतिशील किसान राजेंद्र सिंह ने बताया कि खेतों में पराली किसान न जलाएं। इससे मृदा जीवांश को एवं मित्र जीवों को नुकसान होता है। प्रगतिशील किसान विश्वनाथ चौधरी ने भी अपने विचार रखे। मेले में प्राविधिक सहायक हरिनारायण,डा. सर्वेश सिंह यादव, बीटीएम राजेश कुमार ओझा,एटीएम मार्कंडेय मिश्र,मनोज कुमार ओझा,अयोध्या प्रसाद चौधरी,गिरीश चंद्र मिश्र,राम सुरेश,राम चंद्र,राम नारायण,सुभाष मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.