जनेश्वर मिश्र की तरह संघर्ष करे हर कार्यकर्ता
जयंती पर जिले में हुए विविध कार्यक्रम
बस्ती : समाजवादी पार्टी ने रविवार को स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती धूमधाम से मनाई। जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को उनकी कही बातों को आत्मसात करने और समाज की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया गया। समाज के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद किया गया। केडीसी के प्रवक्ता डा. रघुवंश मणि त्रिपाठी ने कहा कि आज का समाजवाद आर्थिक समाजवाद का रूप लेता जा रहा है, यह ¨चता का विषय है। जनेश्वर मिश्र का समाजवाद समाज के सभी वर्गों एवं सभी धर्मों के हित के लिए था। उदयभान त्रिपाठी ने कहा कि जनेश्वर मिश्र पर कभी परिवारवाद हावी नहीं रहा, यहां तक कि जेल बंदी के दौरान उन्होंने लड़ाई लड़ी और समाज को संदेश दिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजमणि पांडेय ने कहा कि जनेश्वर जी गरीबों के लिए मसीहा थे। बिना भेदभाव के उन्होंने मदद की। कहा कि उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व आज समाज के लिए आदर्श है। सपा नेता बृजकिशोर ¨सह ¨डपल ने कहा कि जनेश्वर मिश्र जैसे नेता का मिलना अब कठिन है। जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव ने समाजवाद पर विचार रखे। कार्यकर्ताओं के सम्मान की बात कही। वरिष्ठ सपा नेता चंद्र भूषण मिश्र, पूर्व विधायक राम ललित चौधरी, राजश्री देवी, वरिष्ठ सपा नेता कृष्ण चंद्र ¨सह, पूर्व राज्यसभा सांसद आलोक तिवारी, श्रीपत ¨सह, सिद्धार्थ ¨सह, याकूब खान, फूलचंद्र श्रीवास्तव, चीनी चौधरी ने संबोधित किया। इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष इंद्रावती शुक्ला, सुमन ¨सह, ¨वध्यवासिनी निषाद, मैनुन्निशा, प्रेमा, चंपा, राधा, बृजेश मिश्र, मधुबन यादव, घनश्याम यादव, महेश तिवारी, हामिद खान, धर्मराज यादव, गुड्डू, आशू यादव, जोखूलाल यादव, जावेद ¨पडारी, एबादुल्ल हक, राम उजागिर, शिव प्रसाद यादव, निरंकार यादव, शिबलू पांडेय, ब्रह्ममदेव यादव, अकरम, रामनाथ प्रजापति, रामचंद्र यादव, अतुल ¨सह, श्याम मणि यादव, जावेद, जावेद निजामी, पन्नालाल यादव, मो. श्वाले, ध्रुव ¨सह, रामवृक्ष यादव, राकेश ¨सह, राघवेंद्र ¨सह, निजामुद्दीन, महादेव यादव, ओम शंकर यादव, राम चरित्र यादव, अनिल राव, राजेश यादव, मुरली पांडेय, केके गुप्ता, घनश्याम राय, जमीन अहमद, तारिक अदील, राघवेंद्र पांडेय, मोहनलाल, संतोष सोनकर, शैलेंद्र यादव मौजूद रहे।