डीसीओ ने किया चीनी मिल का निरीक्षण
डीएम के निर्देश पर जिला गन्ना अधिकारी रंजीत कुमार निराला ने शनिवार को गो¨वद नगर शुगर मिल का निरीक्षण किया। वर्तमान पेराई सत्र की तैयारियों का जायजा लिया। प्रबंधन ने दो दिन पहले अस्थाई मिल श्रमिकों को मिल मरम्मत हेतु कार्य पर बुलाया है। मिल के तमाम मशीनों को भी चेक कराया गया।
बस्ती : डीएम के निर्देश पर जिला गन्ना अधिकारी रंजीत कुमार निराला ने शनिवार को गो¨वद नगर शुगर मिल का निरीक्षण किया। वर्तमान पेराई सत्र की तैयारियों का जायजा लिया। प्रबंधन ने दो दिन पहले अस्थाई मिल श्रमिकों को मिल मरम्मत हेतु कार्य पर बुलाया है। मिल के तमाम मशीनों को भी चेक कराया गया। डीसीओ ने श्रमिकों के बकाया भुगतान के लिए प्रबंधतंत्र से कहा। बताया कि मरम्मत का कार्य धीमी गति से चल रहा है। प्रशासन द्वारा दिए गए समय के अनुसार मिल नहीं चल पाएगी। इसमें विलंब होने की संभावना है। मिल मालिक राकेश राज वर्मा से उन्होंने वार्ता भी की। कहा, डायरेक्टर स्थानांतरण अभी शेष रह गया है। कहा, मरम्मत कार्य पर प्रशासन नजर बनाए रखेगा।