Move to Jagran APP

स्कूलों में मनाया गया दीपोत्सव,बच्चों ने सजाई रंगोली

स्कूलों में शनिवार को दीपावली पर्व धूमधाम के साथ मनी। ब'चों के बीच विविध आयोजन हुए। रंगोली,दीप जलाओ,थाल सजाओ एवं पोस्टर प्रतियोगिता की धूम मची रही। ब'चों ने बढ़चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। लिटिल फ्लावर्स कांवेंट स्कूल सुरेंद्र नगर कटरा में दीप सजावट और रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें प्ले-वे से लेकर कक्षा 8 तक के ब'चों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 11:11 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 11:11 PM (IST)
स्कूलों में मनाया गया दीपोत्सव,बच्चों ने सजाई रंगोली
स्कूलों में मनाया गया दीपोत्सव,बच्चों ने सजाई रंगोली

बस्ती : स्कूलों में शनिवार को दीपावली पर्व धूमधाम के साथ मनी। बच्चों के बीच विविध आयोजन हुए। रंगोली,दीप जलाओ,थाल सजाओ एवं पोस्टर प्रतियोगिता की धूम मची रही। बच्चों ने बढ़चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। लिटिल फ्लावर्स कांवेंट स्कूल सुरेंद्र नगर कटरा में दीप सजावट और रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें प्ले-वे से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों ने भाग लिया। अन्वी, आलोक वर्मा, विवान श्रीवास्तव, अक्षरा, वैष्णवी, अंकिता, सौम्या, उत्कृष्ट, आस्था, आल्फिया, रुही, पर्णिका, रितेश, शिक्षा, सहाना, तेजस, अर्पित ने सुंदर व कलात्मक दिए बनाकर कला का अनोखा प्रदर्शन किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में भी बच्चों ने अपना हुनर दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंशिका गुप्ता, मंतशा, हर्षिता, व्याख्या, ज्योत्सना, शिखा, नव्या, हिमांशु, हंसिका, वैष्ण्वी, ऋषिता, राज प्रिया ने रंगोली सजाई। प्रधानाचार्य श्रीमती मधुरानी ¨सह और प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप ¨सह ने बच्चों की सराहना की।

loksabha election banner

जीवीएम कांवेंट स्कूल में दीपोत्सव पर्व मनाया गया। यहां प्रदूषण रहित पटाखे फोड़े गए। प्रबंधक संतोष ¨सह ने कहा कि भगवान श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे। तभी से दीपावली मनाई जाती है। इस दौरान दीया सजाओ और रंगोली कार्यक्रम को लेकर बच्चे उत्साहित नजर आए। प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी और शिक्षकों ने बच्चों के साथ दीवाली की खुशियां मनाई। श्रीनेत ग्लोबल उदयनगर हड़िया में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। नर्सरी से कक्षा 3 तक के नन्हें-मुन्नों ने राम, लक्ष्मण,सीता,दशरथ,जनक, रावण आदि के वेश में सज धजकर सामने आए तो ²श्य रोचक बन गया। प्रबंध निदेशक राम प्रताप ¨सह ने दीपावली के महत्व पर प्रकाश डाला। अजय पाठक, आदित्य ¨सह, अंशुमान ¨सह, शिवान्या, कृष्णा पांडेय, अतुल मिश्र, आरव, श्याम सुंदर मौजूद रहे। द सिटी मांटेसरी स्कूल में बच्चे और शिक्षक पटाखा जलाकर दीपावली की खुशियां मनाए। प्रबंधक अनूप खरे पर्व पर प्रकाश डाला। महसो संवाददाता के अनुसार शुभम ग्लोबल स्कूल में दीपावली के अवसर पर बच्चों द्वारा दीया, थाल सजावट एवं पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। रंगोली प्रतियोगिता में ब्लू हाउस के विवेक, पूजा, अर्चना, सौम्या की टीम को प्रथम स्थान मिला। दीया एवं थाल सजावट में ब्लू हाउस से रिया सोनी प्रथम रही। पोस्टर बैनर में रेड हाउस के सिद्धार्थ प्रथम और काजल को द्वितीय स्थान मिला। विजयी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य अनिल कुमार ¨सह ने पुरस्कृत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.