मुंडेरवा में 11 दिसंबर को लगेगा शहीद किसान मेला
भारतीय किसान यूनियन की ओर से 11 दिसंबर को मुंडेरवा में शहीद किसान मेले का आयोजन होगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को भाकियू पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
बस्ती : भारतीय किसान यूनियन की ओर से 11 दिसंबर को मुंडेरवा में शहीद किसान मेले का आयोजन होगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को भाकियू पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
मेले को लेकर जिम्मेदारियां बांटी गई। किसान समस्याओं पर भी चर्चा हुई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिवान चंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार लगातार किसानों की उपेक्षा कर रही है। 11 दिसंबर को किसान समस्याओं पर निर्णायक चर्चा होगी। सहकारी गन्ना समिति मुंडेरवा के चेयरमैन दिवान चंद्र पटेन ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर सरकार चुप बैठी है। झूठे वादों से किसानों का कोई लाभ होने वाला नहीं है। मंडल महासचिव शोभाराम ठाकुर ने कहा कि किसानों को अगेती और पछेती प्रजाति के नाम पर परेशान किया जा रहा है। तौल न होने से किसानों का गन्ना खेतों में सूख रहा है। मारतेंद्र चौधरी, रामचंद्र चौधरी, महेंद्र चौधरी, चंद्र प्रकाश चौधरी, सुभाष चंद्र किसान, जयराम चौधरी, राजदेव, ग्रीशचंद्र, घनश्याम, जयसिंह, दूधनाथ, राजेंद्र चौधरी मौजूद रहे।