गांधी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प
गांधी संकल्प पद यात्रा अभियान के तहत बुधवार को सांसद हरीश द्विवेदी व विधायक कप्तानगंज सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।
बस्ती: गांधी संकल्प पद यात्रा अभियान के तहत बुधवार को सांसद हरीश द्विवेदी व विधायक कप्तानगंज सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। बाबा भारीनाथ शिव मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। हथिनाथ गो आश्रय स्थल गए। इसके हरदी स्थित ओम शिव पांडेय उमावि पर बच्चों से संवाद कर नैतिकता का पाठ पढ़ाया। महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
सांसद ने लोगों को गांधी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया। तेनुईचेत सिंह चौराहे पर झोला का वितरण किया गया। आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी सौंपी। टिनिच बाजार में व्यापारियों में झोला का वितरण वितरण किया गया। पंडित जवाहर लाल नेहरू किसान इंटर कालेज टिनिच में आयोजित कार्यक्रम में आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी दी। प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। बलुआ समय माता स्थल परिसर में पौधा रोपण किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिनिच पर स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे। आमा, बगलवा चौराहा आदि स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। परियोजना निदेशक आरपी सिंह, बीडीओ मंजू त्रिवेदी, एडीओ पंचायत सुभाष चौधरी, कार्यक्रम प्रभारी राम चरन चौधरी, संयोजक दुष्यंत विक्रम सिंह सामंत, राजेश निराला, रिकू दुबे, वरुण पांडेय, अमित शुक्ल, नागेंद्र सिंह सिकू, श्रीराम पांडेय, गोपाल सिंह मौजूद रहे।